प्रादेशिक
सबके लिए स्वास्थ्य सुरक्षा भविष्य के लिए जरूरी : नड्डा
जेनेवा | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने रविवार को कहा कि सार्वभौमिक स्वास्थ्य सुरक्षा में निवेश को भविष्य के लिए स्मार्ट निवेश माना जाना चाहिए। राष्ट्रमंडल स्वास्थ्य मंत्री सम्मेलन में यहां नड्डा ने कहा, “भारत सभी उम्र वर्ग के लिए सार्वभौमिक स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। भारत ने एक ऐसी व्यवस्था निर्धारित की है, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के जरिए सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के प्रावधान पर टिकी हुई है और जिसमें कमियों को निजी क्षेत्र से पूरा किया जाएगा।”
उन्होंने कहा, “हमारा मानना है कि सार्वभौमिक स्वास्थ्य सुरक्षा में निवेश को भविष्य के लिए स्मार्ट निवेश माना जाना चाहिए।” नड्डा ने कहा कि भारत में करीब 66 फीसदी 35 साल से कम की युवा आबादी है और यह भारत की एक प्रमुख ताकत है। उन्होंने कहा, “हम इस चुनौती से भी वाकिफ हैं कि यह आबादी अगले तीन दशकों में वृद्धों की श्रेणी में पहुंच जाएगी।” मंत्री ने इस चुनौती को देखते हुए कहा कि वृद्धों की स्वस्थ जीवनशैली के लिए भारत निरंतर नई नीतियां बनाता रहता है, जिसमें सामाजिक, मानवीय और आर्थिक निवेश शामिल है।
अभी 21 राज्यों के 100 जिलों में ‘नेशनल प्रोग्राम फॉर हेल्थ केयर ऑफ द एल्डरली’ लागू है। इसके जरिए वृद्धों को विभिन्न सहायता आसानी से उपलब्ध कराई जाती है। नड्डा ने कहा, “हम स्वास्थ्य सेवा की पहुंच और निवेश बढ़ाने के लिए सार्वजनिक-निजी साझेदारी को बढ़ावा दे रहे हैं। 14 हजार सरकारी एंबुलेंस तैनात किए गए हैं, जो पूरी तरह निशुल्क तौर पर रोजाना कुल एक लाख बार आपात सेवा दे सकते हैं।”
उत्तर प्रदेश
कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे
कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।
उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।
योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
दिल से जुड़ी बीमारियों को न्योता देता है जंक फूड, इन खाद्य पदार्थों से करें परहेज
-
नेशनल1 day ago
जेल से बाहर आएंगे अरविंद केजरीवाल, 1 जून तक के लिए मिली अंतरिम जमानत
-
नेशनल1 day ago
मणिशंकर अय्यर के पाक प्रेम पर बीजेपी का पलटवार, कही ये बात
-
नेशनल1 day ago
मणिशंकर अय्यर का विवादित बयान, बोले- पाकिस्तान के पास एटम एटम, उसको इज्जत दे भारत
-
नेशनल1 day ago
महाराष्ट्र के नंदुरबार में बोले PM मोदी- राम को कांग्रेस भारत के विचार के खिलाफ बताती है
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
कन्नौज में राहुल-अखिलेश की संयुक्त रैली, बोले- यूपी में इंडी गठबंधन का तूफान आने वाला है
-
नेशनल1 day ago
खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा
-
बिजनेस1 day ago
जियो के नए ‘OTT स्ट्रीमिंग प्लान’ में आपको मिलेंगे 15 OTT ऐप, साथ में अनलिमिटेड डेटा का तोहफा