Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

महिंद्रा ने कबड्डी खिलाड़ी अनुप को सम्मानित किया

Published

on

Loading

नई दिल्ली| भारत की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने शुक्रवाMahindra logoर को भारत के सफलतम कबड्डी खिलााड़यों में से एक अनुप कुमार को इस खेल में उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। अनुप को हाल में समाप्त हुए प्रो-कबड्डी टूर्नामेंट में सबसे बहुमूल्य खिलाड़ी चुने जाने पर कम्पनी ने उन्हें अपनी थार जीप भेंट की। अर्जुन पुरस्कार विजेता अनुप ने प्रो-कबड्डी लीग के पहले संस्करण में उपविजेता रही टीम यू मुंबा टीम का नेतृत्व किया। वह इसी साल इंचियोन में हुए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के भी सदस्य थे। साथ ही 2006 और 2010 के एशियाई खेलों की चैम्पियन भारतीय टीम में भी वह शामिल रहे।

सम्मान समारोह में महिंद्र एंड महिंद्र कंपनी के मुख्य कार्यकारी (ऑटोमोटिव डिविजन एंड इंटरनेशनल ऑपरेशन) प्रवीण शाह ने कहा, “अनुप को महिंद्र थार देकर सम्मानित करना मेरे लिए खुशी की बात है। महिंद्रा कबड्डी जैसे खेल के साथ जुड़ कर गर्व महसूस करता है। यह खेल हमारे ब्रांड से मेल खाता है और अनुप के आक्रामक खेल के अनुकूल है।”

थार की चाबी प्राप्त करते हुए अनुप ने कहा, “मैं इस सम्मान के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा को धन्यवाद देता हूं। यह शानदार गाड़ी मेरे शख्सियत से भी मेल खाती है।”

Continue Reading

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending