Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

योगी आदित्यनाथ से मिले अमर सिंह

Published

on

Loading

गोरखपुर| समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व नेता अमर सिंह अचानक गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे तो एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर का दर्शन किया। इसके बाद महंत आदित्यनाथ से मुलाकात की। सूत्रों की माने तो इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके पहले अमर सिंह को लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में सपा के कार्यक्रम में देखा गया था।

ज्ञात हो कि अमर सिंह ने कुछ दिनों पहले ही सपा प्रमुख के साथ मुलाकात की थी। तब इन चर्चाओं को जोर मिला था कि पार्टी उन्हें राज्यसभा चुनाव का टिकट दे सकती है, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। ऐसे में गुरुवार को भाजपा सांसद महंत आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात को राजनीतिक समीकरण के तौर पर देखा जा रहा है।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, LLB की कर रहा था पढ़ाई

Published

on

Loading

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार उसका अपने दोस्त से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।

मृतक का नाम विजय बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें’, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक विजय की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

मृतक विजय इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड के पीछे दोस्ती का कारण सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को सोमवार रात को ही पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यहां विधायक के रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। विजय के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है, उन्हे समझ ही नहीं आ रहा उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। विजय ने अपने सुसाइड नोट में घर वालों से माफी मांगी है। विजय का एक बड़ा भाई और है जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

Continue Reading

Trending