Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अब मक्का देगा किसानों को राहत

Published

on

लखनऊ,वैज्ञानिकों द्वारा,कृषि वैज्ञानिकों,खरीफ फसल,आवश्यकता,मक्का

Loading

लखनऊ । वैज्ञानिकों द्वारा इस वर्ष पिछली बार की तुलना में बीस फीसद कम बारिश होने की संभावना व्यक्त की जा रही है जिसको देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए ऊंची जमीन पर धान की फसल से तौबा कर मक्का व अन्य फसलों को बोये जाने पर जोर दिया है। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक मक्का न सिर्फ किसानों की घाटे में चल रही खेती को लाभ में बदलेगा बल्कि मौसम की मार झेल रहे किसानों को इससे राहत भी मिलेगी।
पिछले वर्ष धान उत्पादक किसानों के सामने बारिश न होने के कारण संकट पैदा हो गया था। जबकि वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार पिछली बार से कम बारिश होने की पूरी संभावना है। इस परिस्थिति से निपटने के लिए विभाग ने किसानों को राय दी है कि खरीफ फसल में धान की अपेक्षा मक्का, तिल, बाजरा की खेती को बढ़ावा दें। क्योंकि धान की फसल के लिए सामान्य से अधिक वर्षा होनी चाहिए।

वैज्ञानिकों का कहना है कि इसका सबसे अच्छा विकल्प मक्क की खेती है। मक्का को ज्यादा सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ती है। वहीं मक्के की फसल से 35 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर लाभ अर्जित कर सकते हैं। उपज से 60 क्िंवटल एवं लागत तीस हजार रुपये हेक्टेयर आती है। वैज्ञानिकों के अनुसार मक्का के बीज भी बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं और जून के महीने में इसकी बुआई की जा सकती है।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending