Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘पीकू’ दीपिका के करियर की सबसे अच्छी फिल्म : रणवीर

Published

on

मुंबई,बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह,पीकू,अमिताभ बच्चन, इरफान खान,प्रेमिका दीपिका पादुकोण

Loading

मुंबई | बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह फिल्म ‘पीकू’ में महानायक अमिताभ बच्चन, इरफान खान और अपनी कथित प्रेमिका दीपिका पादुकोण का अद्भुत प्रदर्शन देखकर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि यह दीपिका का अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन है। रणवीर ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, “अभिताभ बच्चन और इरफान के प्रदर्शन में जादू है और दीपिका के पादुकोण का करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। शाबाश। (और मैं पक्षपाती नहीं हो रहा हूं।)”

रणवीर को फिल्म की गुणवत्ता पर आश्चर्य है। उन्हें यह फिल्म प्यारी लगी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘पीकू’ सचमुच अद्भुत है। यह एक दिल खुश करने वाली, प्यारी, मार्मिक और गुणवत्तापरक फिल्म है।” इस बीच जब दीपिका से फिल्म पर रणवीर की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मैं इसे उसी तरह लेती हूं, जैसे सैकड़ों अन्य लोगों ने ट्वीट किया है। आपको मुझसे उन लोगों के बारे में भी पूछना चाहिए।” शुजित सरकार निर्देशित ‘पीकू’ की कहानी पिता-बेटी के प्यारे रिश्ते पर आधारित है।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending