Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जीएसटी पर व्यापक सहमति : जेटली

Published

on

नई दिल्ली,केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली,वस्तु एवं सेवा कर,विधेयक पर व्यापक सहमति,लोकसभा,अजरबैजान,औद्योगिक

Loading

नई दिल्ली | केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक समाचार चैनल से कहा है कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक पर व्यापक सहमति है और इसके लागू होने के बाद राज्यों को राजस्व के नुकसान की विपक्ष की जो आशंकाएं हैं, उसे दूर करने की कोशिश की गई है। लोकसभा में जीएसटी को पारित करने के लिए उस पर मंगलवार को चर्चा होनी है।

अजरबैजान से मंगलवार को स्वदेश लौटे जेटली ने कहा, “मैंने राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ कई बैठकें की हैं। मैंने अधिकांश राजनीतिक दलों से बातचीत की है और इस मुद्दे पर व्यापक सहमति है।” वित्त मंत्री ने कहा, “इससे अंतत: राज्यों को ही लाभ होगा। इससे भारत के विकास दर को फायदा होने जा रहा है। यह देश भर में वस्तु एवं सेवाओं के निर्बाध स्थानांतरण की सुविधा प्रदान करने जा रहा है। इससे कर संग्रह की मात्रा में बढ़ेगी और परेशानियों से निजात मिलेगा।” कानून का रूप लेने के लिए जीएसटी विधेयक को संसद के दोनों सदनों से दो-तिहाई बहुमत और देश के आधे राज्यों की विधानसभाओं से पारित होने की जरूरत है। इसे देश के औद्योगिक विकास तथा व्यापारिक माहौल में सुधार की सुविधा के तौर पर देखा जा रहा है।

अगर नया विधेयक लागू होगा तो हर सामान और हर सेवा पर सिर्फ एक कर लगेगा यानी वैट, उत्पाद शुल्क, सेवा कर और बिक्री कर की जगह सिर्फ एक ही कर लगेगा। सरकार अप्रैल 2016 से पहले इसे लागू करने की तैयारी कर रही है।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending