Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ब्रिटिश लेखिका रुथ रेंडल नहीं रहीं

Published

on

ब्रिटिश-राइटर-रुथ-रेंडल

Loading

लंदन। अपराध आधारित काल्पनिक उपन्यास लिखने वाली ब्रिटिश लेखिका रुथ रेंडल का शनिवार को लंदन में निधन हो गया। उनके प्रकाशक पेंग्विन रेंडम हाउस ने यह जानकारी। वह 85 साल की थीं। रेंडल को जनवरी में दिल का दौरा पड़ा था। मशहूर ‘इंस्पेक्टर वेक्स्फोर्ड’ श्रृंखला की लेखिका रेंडल को उनके काम में मनोवैज्ञानिक गंभीरता के लिए जाना जाता है।

उनके प्रकाशक ने उनके निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, “हम अपने सबसे प्रिय लेखकों में एक रेंडल को खोकर बहुत दुखी हैं।” कॉरनरस्टोन पब्लिशिंग के सुसान सेंडन ने कहा, “उनके लेखन और उनके साथ ने हम सब का जीवन समृद्ध बनाया।”

‘इंस्पेक्टर वेक्सफोर्ड’ के किरदार पर लिखे उनके उपन्यास पर ब्रिटेन में ‘द रुथ रेंडल माइस्ट्रीज’ के नाम से धारावाहिक बनाया गया। उन्होंने कई अन्य रोमांचपूर्ण मनोवैज्ञानिक उपन्यास भी लिखे। लंदन में 17 फरवरी, 1930 को जन्मी रेंडल ने अपने करियर की शुरुआत एक पत्रकार के तौर पर की थी। 60 से अधिक उपन्यासों की लेखिका रेंडल को ब्रिटिश गोल्ड डेगर्स फॉर फिक्शन, मिस्ट्री राइर्ट्स ऑफ अमेरिका एडगर अवार्ड सहित सर्वाधिक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending