Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

शादी डॉट कॉम की ‘शादी केअर्स’ शुरू

Published

on

shaadi

Loading

नई दिल्ली। मैट्रीमोनियल सर्विस कंपनी ‘शादी डॉट कॉम’ ने ‘शादी केअर्स’ लॉन्च की है। शादी केअर्स एक पहल है, जिसका उद्देश्य दहेज और घरेलू हिंसा संबंधी मामलों से निबटना है। डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट शादी डॉट कॉम ने दहेज संबंधी मामलों से निबटने के लिए अपनी ऑनलाइन सामाजिक पहल ‘हाऊ मच डाउरी आर यू वर्थ?’ शुरू की है।

कंपनी का प्रयास जिम्मेदार नागरिकों को चौंकाने वाले निष्कर्षो-8000 से अधिक महिलाओं की असमय मौत के प्रति जागरूक करना होगा। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, दहेज हर साल 8,000 से अधिक महिलाओं की असमय मौत की वजह बनता है। शादी डॉट कॉम ने डिजिटल रूप से चौंकाने वाले तथ्यों और छवियों के साथ एक इंटरएक्टिव कांसेप्ट विकसित किया है। इसके जरिए भारतीयों से अपने समाज में बदलाव लाने का आग्रह किया है। शादी डॉट कॉम का निमित्त इस पहल के जरिए अपने ऑनलाइन दर्शकों से बदलाव का मसीहा बनने के लिए कहना है।

शादी डॉट कॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) व संस्थापक अनुपम मित्तल ने एक बयान में कहा, “आज भारत और दुनियाभर में विवाह संबंधी सामाजिक बुराइयों का इस कदर फैलाव देखना दुखद है। परिणामस्वरूप शादी का मूल मनोरथ खो रहा है।” उन्होंने कहा कि दहेज और घरेलू हिसा जैसी सामाजिक बुराइयां शादी के बंधन और उसकी खुशबू को नष्ट कर रही हैं। यह पहल 29 अप्रैल को शुरू की गई।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending