Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी ने गुजरात, महाराष्ट्र दिवस की बधाई दी

Published

on

Loading

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात तथा महाराष्ट्र वासियों को उनके राज्य के स्थापना दिवस की बधाई दी। मोदी ने अपने संदेश में कहा, “महाराष्ट्र के भाइयों-बहनों! महाराष्ट्र दिवस के मौके पर आपको बधाई। महाराष्ट्र ने देश के विकास में सदैव बढ़ चढ़कर योगदान दिया है। यह विचारकों, संतों, वीरों और उद्यमियों की भूमि है।”

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों की कर्मठ प्रकृति हमेशा से जानी जाती है। मोदी ने कहा, “मैं महाराष्ट्र की विकास यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

प्रधानमंत्री ने अपने गृह राज्य गुजरात के स्थापना दिवस पर भी संदेश दिया। उन्होंने संदेश में कहा, “प्रिय मित्रों, गुजरात दिवस पर आप सबको बधाई। मैं प्रार्थना करता हूं कि आने वाले वर्षो में गुजरात प्रगति की नई बुलंदियों को छुए। यह प्रदेश हमें बहुत प्रिय है।”

उन्होंने कहा, “गुजरात की मिट्टी में जरूर ही कुछ अनूठा तत्व है। यहां के लोगों की गर्मजोशी और उत्साह से राज्य को हमेशा लाभ मिला है।”

गुजरात और महाराष्ट्र का गठन एक मई, 1960 को हुआ था। गुजरात मोदी का गृह राज्य है और वह गुजरात के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending