Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कांग्रेस, आप ने लोकसभा में उठाया पंजाब में बस में छेड़छाड़ का मुद्दा

Published

on

नई-दिल्ली,कांग्रेस,आम-आदमी-पार्टी,छेड़छाड़,पंजाब,अध्यक्ष

Loading

नई दिल्ली | कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं की ओर से पंजाब में चलती बस में किशोरी से छेड़छाड़ व मौत मामले पर बहस कराने की मांग के चलते गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही बाधित हुई। कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और आप सांसद भगवंत मान व धर्मवीर गांधी ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाया, लेकिन अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने यह कहते हुए चर्चा की अनुमति नहीं दी कि वे इस मुद्दे को केवल शून्य काल में उठा सकते हैं।

खफा सांसद अध्यक्ष की आसंदी के करीब खड़े हो गए और तुरंत चर्चा कराने की मांग करते हुए नारे लगाने लगे। महाजन ने उन्हें अपनी सीटों पर लौट जाने के लिए कहा और सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित कर दी। उल्लेखनीय है कि बुधवार शाम पंजाब के मोगा कस्बे के निकट एक मां व उसकी बेटी (13) अपनी इज्जत बचाने के लिए चलती बस से कूद गईं। इस घटना में किशोरी की मौत हो गई, जबकि मां को गंभीर चोटें आई हैं। बस पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की बताई जाती है।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending