Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अनुराग को अपनी फिल्म में नहीं लूंगा : करण

Published

on

Loading

निर्माता करण जौहर फिल्मकार अनुराग कश्यप की आने वाली फिल्म ‘बाम्बे वेलवेट’ में नजर आने वाले हैं, लेकिन उनका कहना है कि अनुराग को वह अपनी फिल्म में नहीं लेंगे। करण ने कहा, “मैं अनुराग को अपनी फिल्म में नहीं लूंगा, मैं सिर्फ खूबसूरत लोगों को अपनी फिल्म में लूंगा। मैं ऐसी फिल्म ही नहीं बनाऊंगा, जिसमें अनुराग के लिए कोई अभिनय की कोई गुंजाइश हो। क्या आप सोच सकते हैं कि फिल्म ‘न्यूयार्क’ में अनुराग हो सकते है? आप उन्हें ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी फिल्मों में ही देख सकते हैं।”

हालांकि करण ने यह भी कहा कि वह अपनी फिल्म में भी कभी अभिनय नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा, “मैं अपनी फिल्म में कभी अभिनय नहीं करूंगा। मैं खुद का दायित्व नहीं उठा सकता। मैं दूसरे लोगों के प्रस्तावों का खुले दिल से स्वागत करता हूं। मुझे यह गलतफहमी नहीं है कि मुख्य भूमिकाएं कर सकता हूं, लेकिन अच्छी सहायक भूमिकाएं मैं निभा सकता हूं।”

करण ‘बाम्बे वेलवेट’ में नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने इस फिल्म के लिए इसलिए हां की, क्योंकि इससे पहले किसी ने भी उन्हें इस तरह का प्रस्ताव नहीं दिया था।

फिल्म ‘बाम्बे वेलवेट’ में अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending