Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान के घर के बाहर फायरिंग की घटना से मचा हड़कंप, सीएम शिंदे ने की फोन पर बात

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी आपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया है। फायरिंग सुबह लगभग 4.50 बजे दो अज्ञात लोगों ने की। दोनों शूटर बाइक से आए थे और चार राउंड फायरिंग करने के बाद भाग गए। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने सलमान खान के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

इस फायरिंग के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ बांद्रा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है। वहीं गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सड़क के दोनों तरफ लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि डीसीपी भी मौके पर पहुंचे हैं।

इस बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से टेलीफोन पर बातचीत की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से चर्चा की और सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाने का सुझाव दिया। इस वक्त सलमान खान के घर के बाहर भारी पुलिसबल और फोरेंसिक टीम मौजूद है और जांच जारी है।

सलमान खान संयुक्त परिवार के साथ रहते हैं। इसमें उनके माता-पिता, भाई और उनके रिश्तेदार शामिल हैं। वे उपनगरीय उत्तर-पश्चिम मुंबई के सुरम्य बांद्रा समुद्र तट क्षेत्र में ऐतिहासिक गैलेक्सी अपाॅर्टमेंट में रहते हैं। राजस्थान में 1998 में काले हिरण के शिकार की घटना के बाद कई सालों से सलीम खान और सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

2022 में अपने घर के पास सुबह की सैर के दौरान सलीम खान को एक नोट मिला था। इसमें लिखा था, “सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्दी आपका मूसे वाला जैसा हाल होगा।

Continue Reading

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम बनीं मां, बेटे को दिया ये अनोखा नाम

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। यामी ने इस गुड न्यूज को इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। फैंस भी लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।

यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, उस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। साथ ही पोस्ट में भी यामी ने एक नोट लिखा है और अपने बच्चे का नाम रिवील किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि पीछे भगवान अपनी बाहों में एक बच्चे को लिए हैं। इस फोटो पर लिखा है कि हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे बेटे का जन्म हो गया है, जिसका नाम ‘VEDAVID’ है।

यामी गौतम ने आगे लिखा, “हम सूर्या हॉस्पिटल के शानदार डॉक्टर्स और स्टाफ के दिल से आभारी हैं। खासतौर पर डॉ. भूपेन्द्र अवस्थी और डॉ. रंजना धनु के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिनकी वजह से ये खास दिन हमारी जिंदगी में आ सका।”अब फैंस इस पोस्ट पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि बहुत-बहुत सारा प्यार। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको बहुत बधाई। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत शुभकामनाएं। यूजर्स कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

Continue Reading

Trending