Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- मेरे लिए हर मां, बेटी और बहन ‘शक्ति’ का रूप है

Published

on

Loading

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के जगतियाल में एक रैली को संबोधित करते हुए इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि उनकी लड़ाई ‘शक्ति’ के खिलाफ है। मेरे लिए हर मां, बेटी और बहन ‘शक्ति’ का रूप है। मैं उनकी शक्ति के रूप में पूजा करता हूं। मैं भारत माता का उपासक हूं…उनका घोषणापत्र ‘शक्ति’ को खत्म करने का है, और मैं चुनौती स्वीकार करता हूं। मैं जान की बाजी लगा दूंगा।

प्रधान मंत्री ने आगे बताया कि कैसे चंद्रयान -3 के लैंडिंग बिंदु को भी ‘शिव शक्ति’ नाम दिया गया था।” क्या कोई ‘शक्ति’ के विनाश के बारे में बात कर सकता है?…हमने चंद्रयान मिशन की सफलता को उस बिंदु का नाम देकर समर्पित किया जहां चंद्रयान उतरा था, जिसे ‘शिवशक्ति’ कहा गया था…लड़ाई उन लोगों के बीच है जो ‘शक्ति’ को नष्ट करना चाहते हैं और जो लोग ‘शक्ति’ की पूजा करते हैं…’मुकाबला 4 जून को हो जाएगा।

गौरतलब है कि, रविवार को मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन समारोह में बोलते हुए, राहुल गांधी ने एनडीए शासन पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना ‘शक्ति’ के हिंदू प्रतीक से की, जो अक्सर मां दुर्गा से जुड़ी होती है, और इसके खिलाफ विपक्ष की लड़ाई की घोषणा की. राहुल गांधी ने कहा कि, “हिंदू धर्म में, ‘शक्ति’ नामक एक शब्द है। हम उस शक्ति से लड़ रहे हैं। प्रश्न यह है कि वह शक्ति क्या है?

 

Continue Reading

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending