Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

IPL 2024: दिल्ली को बड़ा झटका, ये धांसू खिलाड़ी हुआ टूर्नामेंट से बाहर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और फ्रैंचाइजी के करोड़ों फैंस को झटका लगा है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी भी पूरे आईपीएल से बाहर हो गए हैं। एनगिडी SA 20 टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हो गए थे। इस कारण काफी समय से यह चर्चा चल रही थी कि वह आईपीएल से पहले ठीक हो पाएंगे या फिर नहीं। अब उनको लेकर अपडेट आया है कि वह आईपीएल से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह दिल्ली ने तूफानी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल कर लिया है।

मैकगर्क विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। खिलाड़ी के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे जानने के बाद विरोधी गेंदबाजों के पसीने छूट जाएंगे। पिछले साल के अक्टूबर महीने में खिलाड़ी ने साउथ अफ्रीका के लिए खेलते हुए घरेलू वनडे क्रिकेट में महज 29 गेंदों में शतक जड़ दिया था। खिलाड़ी ने मैच में चौके-छक्कों की बरसात कर दी थी। महज 21 साल के खिलाड़ी मैकगर्क इसी अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। अब खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स के हिस्सा हो गए हैं। इससे फ्रेंचाइजी की बैटिंग लाइनअप काफी मजबूत हो गई है।

बता दें कि साउथ अफ्रीकी दिग्गज लुंगी एनगिडी ने आईपीएल में साल 2018 में डेब्यू किया था। खिलाड़ी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए साल 2018 में डेब्यू किया था। बाद में आईपीएल 2021 में खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ गए थे। उन्होंने अभी तक कुल 14 आईपीएल मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 25 विकेट झटके हैं। दिल्ली ने आईपीएल 2024 के लिए भी खिलाड़ी को 50 लाख की रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था।

Continue Reading

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending