झारखण्ड
झारखंड: मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत करोड़ों की लागत से बना पुल, यहां आना-जाना हो जाएगा आसान
रांची। झारखंड में पूर्व कृषि मंत्री सह विधायक रणधीर सिंह ने मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत सारठ प्रखंड के सधरिया एवं चुनरडीह के बीच अजय नदी घाट पर 11.37 करोड़ की लागत से बनने वाली उच्चस्तरीय पुल का शिलान्यास किया।
ग्रामीण कार्य विभाग विशेष प्रमंडल देवघर के द्वारा 313 मीटर लंबी पुल का निर्माण यू एंड एम इंटरप्राइजेज के द्वारा किया जाएगा। कहा कि छह माह के अंदर पुल का निर्माण पूरा होगा। विधायक ने कहा कि इस पुल का सपना विधायक होने से पहले देखा था। तब ठाना था विधायक बनेंगे तो पुल निर्माण कराएंगे। आजादी के 70 साल बाद विधानसभा में जितना विकास नहीं हुआ, उससे कहीं ज्यादा विकास अपने नौ साल के कार्यकाल में किया।
अजय, पतरो, जयंती के अलावा विभिन्न जोरिया में सैकड़ों पुल व पुलिया का निर्माण कराया। विधानसभा चुनाव के पहले 150 करोड़ की लागत से 80 सड़क का निर्माण होगा। इसके पूर्व विधायक ने करमा गांव में बजरंगबली मंदिर के सामने विधायक मद से पांच लाख की लागत से हाई मास्क लाइट निर्माण का शिलान्यास किया। उसके बाद विधायक करमा से रथ पर चढ़कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कार्यस्थल पर पहुंचे। मौके पर विभाग के कनीय अभियंता राजकुमार गौरव, श्यामल सिंह, दशरथ मंडल, विमल कुमार, विष्णु राय, मनोरंजन सिंह, टिंकू सिंह समेत अन्य मौजूद थे।
झारखण्ड
रांची के मशहूर बिल्डर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, वजह का पता नहीं
रांची। रांची के जाने माने बिल्डर नीरज सहाय ने गुरुवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू में घटी है। गुरुवार सुबह गोली की आवाज सुनकर परिजन तुरंत पहुंचे।
पुलिस के आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती काराया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नीरज सहाय रांची के मशहूर बिल्डर थे उन्होंने आत्महत्या क्यों कर ली इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। घटना के संबंध में डोरंडा थाना प्रभारी आनंद किशोर ने बताया नीरज सहाय ने हिनू स्थित अपने आवास में खुद को गोली मारी। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे यह हादसा हुआ है।
आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। परिजनों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि कारोबार में नुकसान की वजह से वह तनाव में थे। डोरंडा थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
-
नेशनल3 days ago
JDU नेता केसी त्यागी का बड़ा बयान- ‘नीतीश कुमार को इंडिया अलायंस ने दिया था पीएम पद का ऑफर’
-
नेशनल3 days ago
लगातार तीसरी बार लोकसभा के नेता चुने जाने पर पीएम मोदी को सीएम योगी ने दी बधाई
-
नेशनल2 days ago
मोदी 3.0: यूपी के इन चेहरों को मिल सकता है मंत्रिपद
-
नेशनल2 days ago
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी पहुंचे भारत
-
नेशनल2 days ago
पीएम मोदी आज लेंगे शपथ, 40 सांसद भी बन सकते हैं मंत्री
-
नेशनल3 days ago
दिल्ली पहुंची बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगी शामिल
-
बिजनेस3 days ago
एलन मस्क ने दी पीएम मोदी को जीत की बधाई, कहा- मेरी कंपनियां भारत में शानदार काम करेंगी
-
नेशनल1 day ago
मोदी कैबिनेट: 71 सांसदों ने ली मंत्रिपद की शपथ, जातिगत समीकरण का रखा गया खास ध्यान