Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

झारखण्ड

झारखंड: हजारीबाग में दो नाबालिग बेटियों को जहर देने के बाद डेंटल सर्जन ने की आत्महत्या

Published

on

Loading

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक डेंटल सर्जन ने अपनी दो नाबालिग बेटियों को जहर देने के बाद आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, घटना के सटीक कारण का पता नहीं चला है, प्रथमदृष्टया पारिवारिक कलह का संदेह है।

अधिकारी ने कहा कि कुमार ने अपनी दो बेटियों, अन्वी राज (8) और आध्या राज (5) को जहर देने के बाद अपनी कलाई की नसें काट लीं। कुमार का क्लिनिक हजारीबाग शहर के व्यस्त नवाबगंज इलाके में स्थित है।

उसकी पत्नी चांदनी देवी (35), अपने तीन साल के बेटे रंजीत सहित अपने तीन बच्चों के साथ एक पारिवारिक समारोह में भाग लेने के लिए अपने माता-पिता के घर गई थीं, उसी समय डॉक्टर वहां पहुंचा। उसने अपनी दो बेटियों को उपहार खरीदने के बहाने अपने स्कूटर पर बैठाया। वह उन्हें अपने आवास पर ले गया। उसने अपनी दो बेटियों को जहर खाने के लिए मजबूर किया और एक धारदार हथियार से अपनी कलाई की नसें काट लीं। तीनों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग ले जाया गया। अस्पताल में भर्ती होने के तुरंत बाद उन सभी ने दम तोड़ दिया।

Continue Reading

झारखण्ड

रांची के मशहूर बिल्डर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, वजह का पता नहीं

Published

on

Loading

रांची। रांची के जाने माने बिल्डर नीरज सहाय ने गुरुवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू में घटी है। गुरुवार सुबह गोली की आवाज सुनकर परिजन तुरंत पहुंचे।

पुलिस के आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती काराया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नीरज सहाय रांची के मशहूर बिल्डर थे उन्होंने आत्महत्या क्यों कर ली इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। घटना के संबंध में डोरंडा थाना प्रभारी आनंद किशोर ने बताया नीरज सहाय ने हिनू स्थित अपने आवास में खुद को गोली मारी। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे यह हादसा हुआ है।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। परिजनों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि कारोबार में नुकसान की वजह से वह तनाव में थे। डोरंडा थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Continue Reading

Trending