Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश के 12 शहीद सैनिकों के आश्रितों के लिए जारी हुआ नियुक्ति पत्र

Published

on

Loading

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को प्रदेश के 12 शहीद सैनिकों के आश्रितों को विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी देने के लिए नियुक्ति आदेश जारी किए गए। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सीएम योगी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद जवानों के परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। उत्तर प्रदेश के इन वीर सैनिकों ने आतंकवादी घटनाओं में कर्त्तव्यपालन करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।

सीएम योगी ने कहा, प्रदेश सरकार द्वारा सैनिकों के कल्याण एवं सम्मान में अनेक कदम उठाए गए हैं। इसी क्रम में जनपद कानपुर देहात के शहीद सिपाही रोहित कुमार यादव की पत्नी वैष्णवी यादव, जनपद प्रयागराज के शहीद जवान नन्दलाल यादव की पत्नी पूजा यादव, जनपद उन्नाव के शहीद जवान श्याम सिंह यादव की पत्नी विनीता यादव, जनपद देवरिया के शहीद जवान संतोष यादव की पत्नी धर्मशीला देवी, जनपद कौशाम्बी के शहीद जवान नरेश कुमार मिश्रा की पत्नी प्रियंका मिश्रा तथा जनपद कौशाम्बी के शहीद जवान अजीत कुमार शुक्ला की पत्नी प्राची शुक्ला को शासकीय सेवा में योजित करने के लिए नियुक्ति आदेश निर्गत किए गए हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि जनपद अम्बेडकरनगर के शहीद जवान भगवान सिंह की पुत्री कु. स्मृति सिंह, जनपद गोरखपुर के शहीद जवान ऋषिकेश चौबे की पत्नी ज्योति कुमारी, जनपद मुजफ्फरनगर के शहीद जवान लोकेश कुमार की पत्नी काजल राठी, जनपद अलीगढ़ के शहीद जवान जसवीर की पत्नी सीमा यादव, जनपद ललितपुर के शहीद जवान चरन सिंह की पत्नी संध्या चन्देल तथा जनपद हाथरस के शहीद जवान सूरज पाल की पत्नी ज्योति शर्मा को सरकारी सेवा में तैनात किए जाने हेतु नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने अंत में वीर बलिदानियों को नमन भी किया।

नेशनल

एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो देश में कुछ ना कुछ नया होता: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

सैफई। सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में बीजेपी पर तंज कसा है। अखिलेश यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि एनडीए ने भले सरकार बना ली हो लेकिन वहां खुश कोई नहीं है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि एनडीए की सरकार बनने के बाद जनता में भी खुशी का एहसास नहीं है।

केंद्र में सरकार बनाने वालों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने नए मंत्रिमंडल को लेकर कहा कि ये जैसे 2024 साल बदला है, समय बदला है, ऐसे ही आगे सबकुछ बदला दिखाई देगा।

उन्होंने कहा अगर एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो निश्चित है कि देश में कुछ ना कुछ नया होता। केंद्र में नवगठित एनडीए सरकार से देशवासियों को कुछ भी नया नहीं मिलने वाला है। अगर यही हाल रहा तो उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। करहल विधानसभा सीट छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से बात की। दो जगह से जीत पर एक जगह की सीट छोड़ने पड़ेगी। आपके सामने बहुत जल्द निर्णय होगा। –

Continue Reading

Trending