Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अमिताभ बच्चन ने की ‘वजीर’ के बाकी बचे दृश्यों की शूटिंग

Published

on

Loading

हिंदी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन निर्देशक बिजॉय नांबियार की आगामी फिल्म ‘वजीर’ के बचे हुए दृश्यों की शूटिंग कर रहे हैं। उनका मानना है कि ये दृश्य फिल्म का अभिन्न हिस्सा हैं। बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखते हुए कहा, “फिल्म ‘वजीर’ के लिए काम जारी। आखिर मिनट के बचे हुए दृश्य , जो फिल्म की कहानी का अभिन्न अंग हैं। फिल्म निर्माण के परिचिति व्यक्तियों और कलाकारों के साथ काम करना काफी सुखद है।

फिल्म में बच्चन (72) एक लकवाग्रस्त शंतरज विजेता के किरदार में दिखाई देंगे, जबकि फरहान अख्तर आतंकवाद विरोधी दस्ते के अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेत्री अदिति राव हैदरी भी महत्वपूर्ण भूमिका में है।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending