Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की अचानक बिगड़ी तबीयत, सीने में इन्फेक्शन; अस्पताल में कराया गया भर्ती

Published

on

jagadguru rambhadracharya

Loading

आगरा। तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज की तबीयत बिगड़ गई। शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जगद्गुरु रामभद्राचार्य को आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

दरअसल, जगद्गुरु रामभद्राचार्य हाथरस में रामकथा कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्हें कथा को विश्राम देना था। इससे पूर्व ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आगरा लाया गया और दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य को हुआ चेस्ट इन्फेक्शन

पुष्पांजलि अस्पताल में चिकित्सकों ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य के स्वास्थ्य की जांच की। डॉक्टरों ने उन्हें चेस्ट इन्फेक्शन होने की जानकारी दी। उन्हें शाम तक छुट्टी दी जा सकती है। उनके साथ यहां पर उनके शिष्य और निजी सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending