Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

प्राण प्रतिष्ठा पूरी; अब आगे कैसे होंगे दर्शन, क्या है आरती का समय? यहां जानिए सब कुछ 

Published

on

ram mandir time

Loading

अयोध्या। भगवान राम को उनकी जन्मस्थली पर पहुंचाने का पावन कार्य आज पूरा हो गया। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के बाद राम भक्तों में उत्सव का माहौल है। पूरा देश आज राममय नजर आया। राम मंदिर का सबसे बड़ा कार्यक्रम आज संपन्न हो गया है, लेकिन अब सवाल है कि राम मंदिर आम लोगों के लिए कब खुलेगा और मंदिर में भगवान राम की पूजा-अर्चना की समय क्या होगा? नीचे पढ़ें-

रामलला अपने नव्य भव्य और दिव्य महल में आज विराजे गए। अयोध्या नगरी समेत पूरा देश इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बना। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनूठा योगदान दिया। इसके साथ ही भगवान राम की पूजा अर्चना व मंदिर में दर्शन की समयसारिणी तैयार कर ली गई है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी है। चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर 23 जनवरी से आम जनता के लिए सदा के लिए खुल जाएगा।

राम भक्तों के लिए दर्शन का टाइम

ट्रस्ट की वेबसाइट के अनुसार, राम भक्तों को राम मंदिर में दर्शन के लिए दो स्लाॅट बनाए गए हैं। पहला स्लॉट सुबह 7 बजे से साढ़े 11:30 बजे तक का है। वहीं दूसरा स्लॉट दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक है।

इसके साथ ही मंदिर में जागरण और शृंगार आरती का समय सुबह 6:30 बजे का होगा। इस आरती में शामिल होने के लिए एक दिन पहले बुकिंग करवानी होगी। इसी तरह संध्या आरती का समय शाम 7 बजे का रखा गया है। इसकी बुकिंग दर्शन के दिन ही की जा सकती है।

बतानी होगी पहचान

ट्रस्ट की वेबसाइट के अनुसार, राम मंदिर में आरती के समय दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को पास बनवाना जरूरी है। इसके लिए कैंप ऑफिस में अपनी आईडी देनी होगी।

उत्तर प्रदेश

एटा में युवक ने 8 बार डाला बीजेपी उम्मीदवार को वोट, वीडियो वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

Loading

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अलीगंज विधानसभा में 13 मई को हुई वोटिंग के बाद एक युवक का फर्जी वोटिंग करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। युवक वीडियो में एक के बाद एक आठ बात वोट डालता हुआ दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र के अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 343 खिरिया पमारान का बताया जा रहा है। चुनाव आयोग ने एटा जिले के नयागांव थाने में इस मामले की एफआईआर दर्ज कराई। वीडियो में दिख रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दो मिनट के इस वीडियो में मतदाता को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर भाजपा उम्मीदवार मुकेश राजपूत को कम से कम 8 बार वोट करते देखा जा सकता है। हालाँकि, फिलहाल इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकी है। गौरतलब है कि राजपूत उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं। खुलासे के बाद, ARO प्रतीत त्रिपाठी की शिकायत के आधार पर नया गांव पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

मामला भारतीय दंड संहिता (IPC) और अन्य संबंधित कानूनों की कई धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। इसमें आईपीसी की धारा 171एफ (चुनाव से संबंधित अपराध), आईपीसी की धारा 419 (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी के लिए सजा) सहित, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 128, 132 और 136 (मतदान की गोपनीयता बनाए रखने, चुनाव में धोखाधड़ी से संबंधित) शामिल हैं।

यहां तक ​​कि चुनाव आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि, “प्रसारित वीडियो का संज्ञान लिया गया है। संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। चुनाव आयोग ने अधिकारियों को घटना के समय मतदान केंद्र पर मौजूद सभी अधिकारियों को निलंबित करने और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का भी निर्देश दिया है।

Continue Reading

Trending