Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

अयोध्या में 22 जनवरी को लगेगा 7000 राम भक्तों का मेला, ये हस्तियां बनेंगी ऐतिहासिक पल की गवाह

Published

on

A fair of 7000 Ram devotees will be held in Ayodhya on January 22

Loading

नई दिल्ली। 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा चुका है। इस भव्य कार्य्रकम में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत देशभर की कई नामचीन हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है। सोमवार को होने वाले भव्य कार्यक्रम में राजनेता से लेकर कलाकारों और कई हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। आपको बताते हैं कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए किन-किन हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है।

राजनेता

द्रौपदी मुर्मु- राष्ट्रपति

जगदीप धनखड़- उपराष्ट्रपति

नरेंद्र मोदी- प्रधानमंत्री

मनमोहन सिंह- पूर्व पीएम

एचडी देवेगौड़ा- पूर्व पीएम

सोनिया गांधी- पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष

लाल कृष्ण आडवाणी- BJP नेता

मोहन भागवत- RSS प्रमुख

नीतीश कुमार- बिहार के मुख्यमंत्री

अखिलेश यादव- पूर्व सीएम (यूपी)

मुरली मनोहर जोशी- BJP नेता

शरद पवार- NCP प्रमुख

उद्धव ठाकरे- पूर्व सीएम (महाराष्ट्र)

अरविंद केजरीवाल- दिल्ली के सीएम

अधीर रंजन चौधरी- कांग्रेस नेता

लालू प्रसाद यादव- RJD प्रमुख

ममता बनर्जी- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री

उद्योगपती

रतन टाटा

मुकेश अंबानी

गौतम अदाणी

नारायण मूर्ति

सुधा मूर्ति

आनंद महिंद्रा

अदार पूनावाला

अनिल अंबानी

फिल्मी जगत की हस्तियां

अमिताभ बच्चन

रजनीकांत

माधुरी दीक्षित

अनुपम खेर

मोहन लाल

रणबीर कपूर

आलिया भट्ट

अजय देवगन

सनी देओल

प्रभास

अरूण गोविल

यश

प्रसून जोशी

अक्षय कुमार

संजय लीला भंसाली

अनुष्का शर्मा

कंगना रनौट

रणदीप हुड्डा

दीपिका चिखलिया

आशा भोसले

जूनियर एनटीआर

खेल जगत की हस्तियां

सचिन तेंदुलकर

महेंद्र सिंह धोनी

विराट कोहली

नीरज चोपड़ा

पीवी सिंधू

रोहित शर्मा

आर अश्विन

वेंकटेश प्रसाद

कपिल देव

विश्वनाथन आनंद

पीटी ऊषा

बाईचुंग भूटिया

साइना नेहवाल

सौरव गांगुली

अनिल कुंबले

हरमनप्रीत कौर

पुलेला गोपीचंद

अन्य हस्तियां

दलाई लामा

बाबा रामदेव

सदगुरु

नीलेश देसाई- इसरो के डायरेक्टर

7000 हस्तियां बनेंगी भव्य समारोह की गवाह

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के मुताबिक, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए लगभग 7,000 लोग शामिल होंगे, जिनमें विदेश से लगभग 100 प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।

आम आदमी कब जा सकतें हैं अयोध्या?

श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट की ओर से जानकारी सामने आई है कि 23 जनवरी से सभी राम भक्तों के लिए राम मंदिर के दरवाजें खोले जाएंगे। उम्मीद लगाई जा रही है कि लाखों की तादाद में राम भक्त, रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचने वाले हैं।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending