Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

24 घंटे में दर्ज हुए 797 नए कोरोना मामले, 225 दिनों में सबसे अधिक है संख्या

Published

on

Corona JN1 Variant

Loading

नई दिल्ली। भारत में COVID-19 के 797 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो 225 दिनों में सबसे अधिक है, जबकि संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 4,091 दर्ज की गई है। मंत्रालय के सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में कोविड के कारण पांच मौतें हुईं जिसमें दो केरल से और एक-एक महाराष्ट्र, पुडुचेरी और तमिलनाडु से हैं। 19 मई को देश में 865 नए मामले दर्ज किए गए थे।

5 दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक में आ गई थी, लेकिन नए वैरिएंट के सामने आने और ठंड के मौसम की स्थिति के बाद मामले फिर से बढ़ गए हैं। महामारी के चरम पर दैनिक संख्या लाखों में थी, जो 2020 की शुरुआत में शुरू हुई और तब से लगभग चार वर्षों में देश भर में 4.5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए और 5.3 लाख से अधिक मौतें हुईं।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है, जिसकी राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत है। वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक कोविड टीकों की 220.67 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

नेशनल

नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड : दो आरोपियों को उम्रकैद, तीन सबूतों के अभाव में बरी

Published

on

Loading

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे की एक कोर्ट ने अंधविश्वास के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले कार्यकर्ता डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की हत्या के मामले में दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जबकि तीन को सबूतों के अभाव में बारी कर दिया है। आपको बता दें कि नरेंद्र दाभोलकर को 20 अगस्त 2013 को पुणे में गोली मार दी गई थी।

उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह महाराष्ट्र के पुणे शहर में ओंकारेश्वर ब्रिज पर सुबह की सैर पर निकले थे। हमलावरों ने दाभोलकर पर एक के बाद एक लगातार 5 गोलियां दागी थीं, जिनमें 2 गोलियां मिसफायर हो गईं लेकिन 2 गोलियां उनके सिर और छाती में जा लगीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हमलावर मौके से फरार हो गए थे। दाभोलकर की हत्या के पीछे की मुख्य वजह महाराष्ट्र अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति और सनातन संस्था के बीच के टकराव को माना जाता है। इस मामले में पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। विशेष लोक अभियोजक प्रकाश सूर्यवंशी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम से जुड़े मामलों की विशेष अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ए.ए.जाधव संभवत: शुक्रवार को फैसला सुनाएंगे। मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने 20 गवाहों जबकि बचाव पक्ष ने दो गवाहों से सवाल-जवाब किए। अभियोजन पक्ष ने अपनी अंतिम दलीलों में कहा था कि आरोपी अंधविश्वास के खिलाफ दाभोलकर के अभियान के विरोधी थे।

Continue Reading

Trending