Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

नीतीश कुमार से भयानक भूल हो गई, उन्हें NDA में वापस आना होगा: पूर्व विधायक बोगो सिंह

Published

on

Former JDU MLA Bogo Singh

Loading

पटना। आज दिल्ली में होने वाली जेडीयू की कार्यकारिणी बैठक से पहले JDU नेताओं के बयान सामने आने लगे हैं। सभी नेता अपनी अपनी राय रख रहे हैं। इसी क्रम में बेगूसराय के मटिहानी के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने अलग हटकर बयान दिया है।

बोगो सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार बहुत अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें अब एक गलती या भूल करनी ही होगी। वह गलती यह है कि उन्हें फिर से एनडीए में शामिल होना होगा। जब तक वे एनडीए में शामिल नहीं होते तब तक उनका बेड़ा पार नहीं लगने वाला है।

नीतीश कुमार से भयानक भूल हो गई

पूर्व विधायक ने कहा कि बिहार में राजनीति में जो अस्थिरता का माहौल है, वह बिहार के लिए बहुत ही दुखद है। चूंकि, बहुत ही उम्मीद और आशा से आदरणीय नीतीश जी को एक विकास पुरुष के रूप में चुनने का काम किया था। लेकिन नीतीश जी और उनकी सलाहकार टीम से एक बहुत भयानक भूल हो गई है।

नीतीश जी को NDA में वापस आना ही होगा

JDU के पूर्व विधायक बोगो सिंह ने कहा कि नीतीश जी के सलाहकारों ने नीतीश जी के द्वारा लिखे गए इतिहास को उनके ही हाथों से मिटवाने का काम किया है। इसमें वे लोग बहुत हद तक सफल भी हुए।

इस बात का आभास नीतीश जी को काफी देर से लगी। अब हमें ऐसा महसूस होता है कि नीतीश जी को फिर से एक गलती या भूल करनी होगी। उनको एनडीए में वापस आना ही पड़ेगा। इसके अलावा उनके पास कोई रास्ता नहीं है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending