Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, बिना नक्शा पास कराए किया जा रहा था निर्माण  

Published

on

buldozer action in LKO

Loading

लखनऊ। उप्र की राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण पर सरकार का बुलडोजर चला है। पुलिस बल की मौजूदगी में दो जगह अवैध निर्माण को जेसीबी से गिराया गया। जानकारी के अनुसार लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए हुए हो रही अवैध प्लाटिंग और निर्माण को गुरुवार को ढहा दिया गया।

जिला पंचायत और राजस्व की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में दो जगह अवैध निर्माण को जेसीबी गिरा दिया। इस दौरान अवैध निर्माण गिराने पहुंची टीम और प्लाटिंग कर रहे लोगों के बीच तीखी नोकझोक भी हुई।

पहले जिला पंचायत और राजस्व टीम पुलिस बल के साथ लासा गांव में अटल कुटुंब पहुंची। यहां कार्रवाई के दौरान अटल कुटुंब के मालिक भाजपा नेता रवि तिवारी से तीखी नोंकझोक हुई लेकिन टीम ने अवैध प्लाटिंग पर हुए निर्माण को गिरा दिया।

रवि तिवारी का आरोप है कि बिना नोटिस के एकतरफा कार्रवाई की गई है। इसके बाद टीम युग इंडिया पर हो रहे प्लाटिंग पर पहुंची। अवर अभियंता ने बताया इसके मालिक यशवीर सिंह ने 70 से 80 प्लांट बिना नक्शा पास कराए बेच दिए। यहां पर अवैध प्लाटिंग पर बने गेट तथा दीवार को जेसीबी से गिरा दिया गया।

इस दौरान निर्माण गिराने को लेकर जिला पंचायत के कर अधिकारी और राजस्व टीम के बीच भी नोकझोक हुई। वहीं राजस्व टीम ने निर्माण गिराने में जिला पंचायत द्वारा खाना पूर्ति किए जाने का आरोप लगाया। अवर अभियंता जितेंद्र ने बताया अभी चार दिन कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending