Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

आध्यात्म

महानवमी पर श्रवण नक्षत्र के साथ हो रहा गजकेसरी योग का निर्माण, जानें कन्या पूजन का उत्तम मुहूर्त

Published

on

navratri navami 2023 october kanya poojan

Loading

नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि 2023 में नवमी तिथि के दिन सिद्धिदात्री माता का पूजन किया जाता है। इस बार महानवमी पर दो शुभ योग बन रहे हैं। इसबार महानवमी पर श्रवण नक्षत्र के साथ गजकेसरी योग का निर्माण भी हो रहा है। नवरात्रि की नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन किया जाता है। इस दिन कन्याओं को देवी का स्वरुप मानकर पूजा की जाती है। मान्यता है कि महानवमी तिथि के दिन कन्याओं का पूजन करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

नवमी तिथि का आरंभ

महानवमी तिथि का आरंभ 22 अक्टूबर को रात में 8 बजे से होगा।

23 अक्टूबर को उदया तिथि में नवमी तिथि होने से महानवमी का कन्या पूजन सोमवार 23 अक्टूबर को होगा।

23 अक्टूबर को शाम में 5 बजकर 45 मिनट तक नवमी तिथि रहेगी।

इस दिन श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। साथ ही चंद्रमा का संचार मकर राशि में होगा और गुरु मेष राशि में रहेंगे। जिससे गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है।

नवमी तिथि पर कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

23 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 26 मिनट से लेकर 7 बजकर 51 मिनट तक अमृत योग में कन्या पूजन करना शुभ रहेगा।

इसके बाद सुबह 9 बजकर 16 मिनट से लेकर 10 बजकर 40 मिनट तक शुभ योग में आप कन्या पूजन कर सकते हैं।

कन्या पूजन के नियम

कन्या पूजन के लिए सबसे पहले कन्याओं को आमंत्रण देकर आएं।

याद रखें कि कन्या पूजन के लिए 2 से 10 साल तक की बच्चियों को ही आमंत्रण दें।

कन्या पूजन के लिए कन्याओं के साथ साथ एक बालक को भी शामिल करें।

इस दिन सात्विक भोजन ही बनाएं। भोजन में प्याज लहसून का प्रयोग न करें।

भोजन में हलवा और काले चने की सब्जी जरुर बनाएं।

कन्या पूजन से पहले मां दुर्गा को भोग लगाएं।

कन्याओं को सम्मान से भोजन कराने के बाद दक्षिणा देकर अच्छे से विदा करें।

Continue Reading

आध्यात्म

नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप पिछले काफी समय नौकरी कर रहे हैं और आपका प्रमोशन नहीं हो रहा है। या फिर आपकी बॉस से नहीं बन रही है तो ये कुछ सरल उपाय करके आप सफलता पा सकते हैं।

. शनिवार की सुबह जल्दी उठें और नित्य कर्मों से निवृत्त होकर घर में किसी पवित्र स्थान पर पूजन का विशेष प्रबंध करें या किसी मंदिर में जाएं। शनिवार शनि की पूजा का विशेष दिन माना जाता है। शनि हमारे कर्मों का फल देने वाले देवता हैं। अत: इसी दिन शनि देव का विधिवत पूजन करनी चाहिए।

. तरक्की के लिए सूर्य देवता को मनाना काफी शुभ बताया जाता है। जो लोग आसानी से तरक्की करते हैं उनका सूर्य काफी मजबूत होता है। प्रतिदिन सुबह सूर्य को पानी अर्पित करें और सूर्य नमस्कार करें। सूर्य देवता को जल अर्पित करने वाला बर्तन तांबे का हो और उसमें थोड़ा गंगाजल डालें। जल अर्पित करने के बाद सूर्य देवता से अपनी इच्छा रोज जाहिर किया करें।

. यदि नौकरी-पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन नहीं मिल रहा है अथवा उनकी तनख्वाह में वृद्धि नहीं हो रही है तो उन्हें मंगलवार के दिन हनुमान जी की आराधना करना चाहिए।

. प्रतिदिन पक्षियों को मिश्रित अनाज खिलाना चाहिए। सात प्रकार के अनाजों को एकसाथ मिलाकर पक्षियों को खिलाएं। इसमें गेहूं, ज्वार, मक्का, बाजरा, चावल, दालें शामिल की जा सकती हैं। प्रतिदिन सुबह यह उपाय करें, जल्दी ही नौकरी से जुड़ी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।

. रात को सोते समय एक तांबे के बर्तन में पान भरकर अपने बिस्तर के नीचे रखें और सुबह उठते ही, बिना किसी को बोले, यह जल घर के बाहर फेंक दें।

. भगवान विष्णु की आराधना करने से भक्तों की मन की मुराद पूरी होती है इसलिए नौकरी में प्रमोशन पाने के इच्छुक जातकों को भगवान विष्णु जी की आराधना करनी चाहिए।

Continue Reading

Trending