Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

आगरा-दिल्ली हाईवे पर भीषण हादसा, कार सवार तीन दोस्तों समेत चार की मौत

Published

on

Horrific road accident in Varanasi

Loading

आगरा। उप्र के मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में कार सवार तीन लोग सहित चार की मौत हो गई। वहीं कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जैंत पुलिस ने मथुरा हाईवे पर स्थित न्यूरो अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार सुबह 2 बजे कार सवार पांच लोग कोसी नंदगांव रोड स्थित कोकिलावन शनिधाम दर्शन करने जा रहे थे।

थाना जैंत के अंतर्गत हाईवे स्थित चौधरी ढाबा के सामने सड़क पार कर खाना खाने जा रहे ट्रक चालक को कार ने टक्कर मार दी। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर आगे खड़े ट्रक में जा घुसी। घटना के बाद जिस ट्रक में कार घुसी थी उसका चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया।

मौके पर ही कार सवार पांच लोगों में से तीन लोगों की मौत सहित दो लोग घायल हो गए। कार की टक्कर लगने के बाद ट्रक चालक 30 मीटर दूर जा कर उच्छट गया। जिसने इलाज के दौरान दम तोड दिया। घटना में चार लोगों की मौत हो गई।

इनकी हुई मौत

अलीगढ़ जिले के थाना बन्ना देवी के गांव सारसुल निवासी निविध बंसल पुत्र अरुण बंसल, आलोक दयाल पुत्र सुनील दयाल व आकाश  की मौत हो गई। वहीं घटना में घायल ट्रक चालक बिहार के छपरा थाना आमनौर गांव सोनोह निवासी अजीत कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड दिया। कार सवार कमल व विशाल निवासी इगलास का मथुरा निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending