Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

IAS अफसर टीना डाबी के घर गूंजी किलकारी, जयपुर में बेटे को दिया जन्म

Published

on

IAS officer Tina Dabi gave birth to a son in Jaipur

Loading

जयपुर। 2015 बैच की बहुचर्चित IAS अफसर टीना डाबी मां बन गईं हैं। उन्होंने जयपुर में बेटे को जन्म दिया है। शुक्रवार को IAS दंपती ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। टीना डाबी के पति प्रदीव गवांडे भी IAS हैं और महाराष्ट्र के लातूर जिले से हैं। प्रदीप गवांडे ने अपनी तैयारी दिल्ली में की थी। प्रदीप 2013 बैच के IAS अफसर हैं।

पिछले साल जुलाई में टीना डाबी को जैसलमेर की कलेक्टर और मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह राजस्थान सरकार के वित्त मंत्रालय में सुंयक्त सचिव के रूप में पदस्थ थीं। 2015 में डाबी UPSC टॉप करने पहली दलित बनी थीं।

टीना डाबी की सोशल मीडिया में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। अकेले इंस्टाग्राम पर उनके 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। वह अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं, टीना डाबी अपने बैच की टॉपर रही थीं।

टीना डाबी के पति प्रदीव गवांडे

प्रदीप गवांडे का नौ दिसंबर, 1980 को महाराष्ट्र में हुआ था। प्रदीप गवांडे ने औरंगाबाद से मेडिकल की पढ़ाई की, फिर कई अस्पतालों में बतौर डॉक्टर अपनी सेवाएं भी दीं हैं। IAS टीना डाबी ने कहा था कि प्रदीप भी मराठी फैमिली से हैं और मेरी मां भी मराठी फैमिली से हैं।

लड़के की जगह लड़की हो तो भी चलेगा

बीते दिनों जैसलमेर में पाक विस्थापित हिंदुओं के अतिक्रमण हटाने और उसके बाद टीना डाबी द्वारा उन्हें आशियाने के लिए जमीन आवंटित की गई थी। इसके बाद टीना जब विस्थापितों से मिलने गईं थीं तो वहां मौजूद एक वृद्ध महिला ने खुश होकर उन्हें पुत्र होने का आशीर्वाद दिया था। जिस पर मुस्कराते हुए टीना डाबी ने जवाब दिया था कि लड़के की जगह लड़की होगी तो भी चलेगा।

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending