Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

घोसी उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, तीसरे राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह 1992 वोटों से आगे

Published

on

counting in Ghosi by-election

Loading

लखनऊ। उप्र के घोसी उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। समाजवादी पार्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए यहां लगातार बढ़त बना रखी है। तीसरे राउंड की मतगणना के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 1992 वोटों से पीछे छोड़ दिया है। पांच सितंबर को हुए मतदान में लगभग 50 फीसदी वोटरों ने मतदान किया था।

सपा सिर्फ हल्ला मचाती है, जीत तो भाजपा की ही होती है

काउंटिंग एजेंट बने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में सपा पर चुटकी ली। उनसे जब पूछा गया कि सपा तो अभी से जीत का जश्न मना रही है तो उन्होंने कहा कि सपा की आदत है शुरू में जश्न मनाने की और हल्ला मचाने की। बाद में जीतती भाजपा ही है और यहां भी भाजपा के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान की बड़ी जीत होने जा रही है। अभी तो शुरुआती रुझान ही है।

सपा के सुधाकर सिंह 1992 वोटों से आगे

घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी ने लगातार बढ़त बना रखी है। तीसरे राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। तीसरे राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह को 10334 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 8342 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के सुधाकर सिंह 1992 वोटों से आगे चल रहे हैं।

दो राउंड में 110 वोट नोटा को

घोसी उपचुनाव के 32 राउंड की मतगणना में दो चरण की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 6844 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी दारा चौहान को 5472 वोट मिले हैं। ऐसे में अभी सपा प्रत्याशी 1372 वोट से आगे हैं। इस दौरान 110 नोटा को वोट मिले हैं।

उत्तर प्रदेश

दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, परिवार संग किए रामलला के दर्शन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति मंदिर परिसर में करीब डेढ़ घंटे तक रहे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण सहित पूरे परिसर को देखा। इस दो दिवसीय यात्रा में करीब 80 लोगों को समूह उनके साथ है।

उनकी अगवानी के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय पहले से मंदिर परिसर में थे। पूर्व राष्ट्रपति रामलला के दर्शन-पूजन के बाद कुबेर टीला भी गये और पक्षिराज जटायु की विशाल प्रतिमा के समक्ष श्रद्धापूर्वक नतमस्तक हुए। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद शुक्रवार दोपहर बाद ही परिवारजनों के साथ रामनगरी पहुंच गए थे। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह वंदे भारत ट्रेन से परिवार समेत अयोध्या पहुंचे। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से सभी जैन मंदिर पहुंचे। इसके बाद पूरे परिवार के साथ पूर्व राष्ट्रपति मां सरयू के तट पर दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। उन्होंने सरयू की आरती उतारी। फिर हनुमान जी के दरबार पहुंचकर दर्शन किये।

पत्रकारों से बातचीत में पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि सरयू आरती में भाग लेना अपने आप में एक दिव्य अनुभूति है। ऐसा लगता है कि हम 500 वर्ष पूर्व के कालखंड में पहुंच गये हैं। सरयू की कृपा और बहुत सारे कारणों से राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका है। जैन मंदिर के व्यवस्थापक विजय कुमार जैन ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति की यह पूर्ण रूप से धार्मिक यात्रा है।

Continue Reading

Trending