Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

उप्र: विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाएगी योगी सरकार, मिशन दस खरब डॉलर अर्थव्यवस्था की तैयारी शुरू

Published

on

Special session will be called to discuss the economy of Uttar Pradesh Vidhan Mandal

Loading

लखनऊ। यूपी की अर्थव्यवस्था को दस खरब डॉलर की करने के लिए एक विशेष विधानमंडल सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। उत्तर प्रदेश को दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाने के लिए विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के तहत विधानसभा सचिवालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र में ही दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए विशेष सत्र बुलाने की घोषणा की थी। इसका विपक्षी दलों ने समर्थन भी किया था। 36 से 48 घंटे तक चलने वाले आगामी सत्र में सत्ता व विपक्ष के सदस्य अर्थव्यवस्था को पांच वर्षों में दस खरब डॉलर ले जाने पर अपने सुझाव देंगे।

सरकार के मंत्री अपने विभाग के स्तर से इस दिशा में चल रही कवायद की जानकारी देंगे। संसदीय कार्य विभाग के सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद विशेष सत्र की तिथि घोषित कर दी जाएगी। इस सत्र में आर्थिक जगत से जुड़ी हस्तियों का संबोधन भी हो सकता है।

विधानसभा की एप बनेगी

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बताया कि विधानसभा की एप बनाई जाएगी। इसपर विधानसभा से जुड़ी तमाम जानकारियों के साथ सत्र के संचालन के दौरान एप पर लाइव प्रसारण भी होगा।

डेलॉयट तैयार कर रही रिपोर्ट

दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था की कार्ययोजना तैयार करने के लिए विश्व की जानीमानी एजेंसी डेलॉयट को काम सौंपा गया है। फर्म के प्रतिनिधि प्रदेश में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों, कृषि पैदावार, राष्ट्रीय व विदेशी निवेश, औद्योगिक विकास, निजी और सरकारी क्षेत्र में बढ़ रहे रोजगार के अवसर सहित तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश

दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, परिवार संग किए रामलला के दर्शन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति मंदिर परिसर में करीब डेढ़ घंटे तक रहे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण सहित पूरे परिसर को देखा। इस दो दिवसीय यात्रा में करीब 80 लोगों को समूह उनके साथ है।

उनकी अगवानी के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय पहले से मंदिर परिसर में थे। पूर्व राष्ट्रपति रामलला के दर्शन-पूजन के बाद कुबेर टीला भी गये और पक्षिराज जटायु की विशाल प्रतिमा के समक्ष श्रद्धापूर्वक नतमस्तक हुए। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद शुक्रवार दोपहर बाद ही परिवारजनों के साथ रामनगरी पहुंच गए थे। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह वंदे भारत ट्रेन से परिवार समेत अयोध्या पहुंचे। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से सभी जैन मंदिर पहुंचे। इसके बाद पूरे परिवार के साथ पूर्व राष्ट्रपति मां सरयू के तट पर दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। उन्होंने सरयू की आरती उतारी। फिर हनुमान जी के दरबार पहुंचकर दर्शन किये।

पत्रकारों से बातचीत में पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि सरयू आरती में भाग लेना अपने आप में एक दिव्य अनुभूति है। ऐसा लगता है कि हम 500 वर्ष पूर्व के कालखंड में पहुंच गये हैं। सरयू की कृपा और बहुत सारे कारणों से राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका है। जैन मंदिर के व्यवस्थापक विजय कुमार जैन ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति की यह पूर्ण रूप से धार्मिक यात्रा है।

Continue Reading

Trending