Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में बड़ा हादसा: भीषण आग में चार मासूमों सहित पांच की मौत, छाया मातम

Published

on

Loading

कुशीनगर। उप्र के कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रामकोला थाना क्षेत्र के माघी मठिया गांव में बुधवार दोपहर में भीषण आग लग गई। इस आग में चार बच्चियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मची हुई है। ये सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। अग्निशमन विभाग का दस्ता सूचना देने के दो घंटे विलंब से पहुंचा। इस वजह से ग्रामीणों में नाराजगी रही।

गांव में अभी अफरा-तफरी का माहौल है। मरने वालों में चार बच्चियां रुकई (6) अमीना (चार), आयशा (2) साल, खतीजा (दो माह) और उनकी मां फातिमा (30) पत्नी शेख मोहम्मद शामिल हैं। वहीं एक बहन कुलशुम 8 और दादा शफीद (70) दादी मोतीरानी (62) की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारियों की भीड़ जुट गई है। वहीं गांव में आसपास के सैकड़ों लोग आ गए हैं। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है।

गांव में छाया मातम

सूचना पर पहुंचे एसपी धवल जाससवाल के साथ पहुंचे डीएम रमेश रंजन ने सभी मृतकों को चार-चार लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। वहीं घर में आग लगने की खबर सुनकर कुछ देर बाद शेख मोहम्मद घर पहुंचा। घर पर बच्चियों सहित पत्नी की मौत सुनकर वह बदहवाश हो गया। उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं पूरे गांव में घटना से मातम छा गया है।

उत्तर प्रदेश

दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, परिवार संग किए रामलला के दर्शन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति मंदिर परिसर में करीब डेढ़ घंटे तक रहे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण सहित पूरे परिसर को देखा। इस दो दिवसीय यात्रा में करीब 80 लोगों को समूह उनके साथ है।

उनकी अगवानी के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय पहले से मंदिर परिसर में थे। पूर्व राष्ट्रपति रामलला के दर्शन-पूजन के बाद कुबेर टीला भी गये और पक्षिराज जटायु की विशाल प्रतिमा के समक्ष श्रद्धापूर्वक नतमस्तक हुए। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद शुक्रवार दोपहर बाद ही परिवारजनों के साथ रामनगरी पहुंच गए थे। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह वंदे भारत ट्रेन से परिवार समेत अयोध्या पहुंचे। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से सभी जैन मंदिर पहुंचे। इसके बाद पूरे परिवार के साथ पूर्व राष्ट्रपति मां सरयू के तट पर दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। उन्होंने सरयू की आरती उतारी। फिर हनुमान जी के दरबार पहुंचकर दर्शन किये।

पत्रकारों से बातचीत में पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि सरयू आरती में भाग लेना अपने आप में एक दिव्य अनुभूति है। ऐसा लगता है कि हम 500 वर्ष पूर्व के कालखंड में पहुंच गये हैं। सरयू की कृपा और बहुत सारे कारणों से राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका है। जैन मंदिर के व्यवस्थापक विजय कुमार जैन ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति की यह पूर्ण रूप से धार्मिक यात्रा है।

Continue Reading

Trending