Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

टेक्सस में भीषण गोलीबारी, बच्चों समेत नौ लोगों की मौत; मारा गया संदिग्ध 

Published

on

Texas Shopping Mall Shooting

Loading

वाशिंगटन। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इसी क्रम में आज टेक्सस के एक मॉल में भीषण गोलीबारी हुई है, जिसमें बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने संदिग्ध को मारकर अब मॉल को सुरक्षित कर दिया है।

एक संदिग्ध मारा गया

एलन प्रीमियम आउटलेट्स मॉल में हुई इस गोलीबारी के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया था। एलन पुलिस विभाग ने कहा कि मॉल में सक्रिय जांच अभियान चलाए जाने के बाद कई सुरक्षा एजेंसियों की मदद से मॉल को सुरक्षित करने में मदद मिल गई है। अब कोई सक्रिय खतरा नहीं है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के बाद घायल नौ लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी बाद में मौत हो गई।

पार्किंग से चिल्लाते हुए भागते दिखे लोग

स्थानीय मीडिया के अनुसार, गोलीबारी में कई लोग घायल हैं, जिसमें कई बच्चे भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में लोग शॉपिंग सेंटर के सामने पार्किंग से भागते हुए देखे जा रहे हैं।

बैकग्राउंड में तेज चिल्लानें की आवाजें सुनाई दे रही हैं। समाचार रिपोर्ट के अनुसार, एलन प्रीमियम आउटलेट डलास के उत्तर में लगभग 25 मील की दूरी पर एक आउटडोर मॉल है।

इससे पहले, 3 मई को भी अटलांटा में चिकित्सा केंद्र की 11वीं मंजिल पर प्रतीक्षालय में एक बंदूकधारी द्वारा गोलीबारी के बाद एक की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे। घटना के बारे में जानकारी देते हुए अटलांटा पुलिस विभाग के प्रमुख डारिन शिरबौम ने बताया कि शूटर ने पांच लोगों को गोली मारी और उनमें से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending