Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

उप्र निकाय चुनाव में करीब 200 सीटों पर भाजपा ने मुस्लिम चेहरों को दिया मौका

Published

on

BJP with Muslim in UP

Loading

लखनऊ। उप्र नगर निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस बार भाजपा ने बड़े पैमाने पर मुस्लिमों को भी टिकट दिया है। आंकड़ों पर नजर डालें तो नगर निगम पार्षद और नगर पालिका की करीब 200 सीटों पर मुस्लिम चेहरों को मौका दिया गया है।

रामपुर जिले में भाजपा ने दो मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। टांडा नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर मेहनाज जहां और रामपुर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर डॉ. मुसरेत मुजीब को प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह आजमगढ़ की मुबारकपुर से तमन्ना बानो और बदायूं जिले की ककराला पालिका अध्यक्ष पद पर मरगून अहमद खां को टिकट दिया है।

बिजनौर जिले की अफजलगढ़ नगर पालिका परिषद में खतीजा को प्रत्याशी बनाया है। इस तरह कुल पांच पालिकाओं में मुसलमानों को टिकट दिया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में पार्षद के उम्मीदवार भी मुस्लिम हैं। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में ऐसा भी हुआ कि भाजपा को मुस्लिम चेहरे नहीं मिल पाए।

लखनऊ में दो मुस्लिम चेहरों को मौका

सूबे की राजधानी लखनऊ से भाजपा ने दो मुस्लिम उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी ने कल्बे आबिद से कौसर मेंहदी शम्सी आजाद और  हुसैनाबाद से लुबना अली खान को टिकट दिया है।

बरेली में पार्षद के नौ उम्मीदवार मुस्लिम

बरेली में 80 में से नौ सीटों पर भाजपा ने मुस्लिम चेहरों को मौका दिया है। ये मुस्लिम आबादी वाली सीटें हैं। पिछली बार भाजपा ने ऐसी सात सीटों पर टिकट ही नहीं दिया था, जहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अधिक थी। इस बार भाजपा ने नौ मुस्लिम प्रत्याशी भी मैदान में उतारे हैं। यानि सभी 80 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।

वार्ड               प्रत्याशी

फरीदपुर      साजिद हुसैन

शाहबाद      जुनैद अली खान

नई बस्ती     फिजा अली

विढौलिया     सलीम खान

ढेर शेख मिट्ठू फजल काजिमी

एजाज नगर   अफरोज जहां

इंग्लिश गंज  शाहरुख खान

सूफी टोला    शबीना बी कुरैशी

चक महमूद नगर खुर्शीदा बेगम

अलीगढ़ में सबसे ज्यादा 18 मुस्लिम उम्मीदवार

भाजपा ने अलीगढ़ में सबसे ज्यादा 18 मुस्लिम चेहरों को उम्मीदवार बनाया है। ये इलाके मुस्लिम आबादी वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछली बार इनमें से ज्यादातर सीटों पर भाजपा ने कोई प्रत्याशी नहीं खड़ा किया था।

वार्ड                 प्रत्याशी

मकदूम नगर  सद्दीक मोहम्मद

बदरबाग      सरफराज अनवर

नग्ला आशिक गली  राजुद्दीन ठेकेदार

दोदपुर       महरोज अहमद गाजी

जाकिर नगर   जाहिदा बेगम

मौलाना आजाद नगर        नूर बानो

एडीए शांति निकेतन कॉलोनी        मो. इमरान

उस्मान पांड़ा   शकिव बेग

टनटनपाडा    मोहम्मद अनवर

केलानगर     यामीन

शाहजमाल    जौहर बेगम

हमदर्द नगर   बाबर अली खान

भुजपुरा       हाजी अनवार अहमद

बादाम नगर     साजदा

सुपुर कॉलोनी  रूस्तम कसगर

बनियापाडा    बदरून

तेली पाडा     सलमा

नगला पटवारी  बबली

कानपुर में 11 मुस्लिम चेहरे

भाजपा ने पहली बार कानपुर में  भी पार्षद के पद जीतने के लिए मुस्लिम कार्ड खेला है। रविवार को जारी हुई सूची में भाजपा ने 11 मुस्लिम चेहरों को उम्मीदवार बनाया है। जिसमें छह महिलाएं शामिल है। इतना ही नहीं चुनाव मैदान में कई पुराने चेहरों को भी फिर से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

वार्ड                प्रत्याशी

जाजमउ दक्षिणी      एजाज अहमद

दलेलपुरवा     नजमा बेगम

जाजमउ      राबिया खातून

बेकनगंज     गुलनाज जहां अंसारीख

चंदारी  मासूमा खातून

बेगमपुरवा     रफत नाज

बाबूपुरवा      मो. फैसल अयूबी

चमनगंज     मीनू खान

तलाकमोहाल   रईस बापू मंसूरी

नाजिरबागज   गुफरान अहमद

कर्नलगंज     नासिर मूसा

ये भी हैं भाजपा के मुस्लिम प्रत्याशी

शाहजहांपुर में भाजपा ने 60 में से एक सीट पर मुस्लिम चेहरे को मौका दिया है। किला वार्ड से कहकशां को प्रत्याशी बनाया गया है।

प्रयागराज में तीन वार्ड में मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं। दायराशाह अजमल से जैनब बानो, गुरु तेग बहादुर नगर से सीमा बेगम और अटाला से बिलाल अहमद को प्रत्याशी बनाया गया है।

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र यानी वाराणसी में भी भाजपा ने तीन क्षेत्रों से मुस्लिम चेहरों को मौका दिया है। जमालुद्दीन्पुरा से अहमद अंसारी, बधू कच्ची बाग से रेशमा बीबी और मदनपुरा से हुमा बानो को मैदान में उतारा गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर से भी भाजपा ने मुस्लिम उम्मीदवार पर भरोसा जताया है। हकीबुलन्निशा को बाबा गंभीरनाथ नगर से प्रत्याशी बनाया गया है।

झांसी के मुकरयाना से रुबीना को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। झांसी में रूबीना भाजपा की एकमात्र मुस्लिम प्रत्याशी हैं।

फिरोजाबाद के वार्ड संख्या 62 से भाजपा ने मुस्लिम चेहरे पर भरोसा जताया है। यहां से मोहम्मद  मुबीम अंसारी को टिकट दिया गया है।

गाजियाबाद के वार्ड नंबर 90 से अनिश सैफी, 92 से शहला नदीम, 93 से सितारा को टिकट दिया है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending