Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जापान के पीएम पर भाषण के दौरान हमला, बाल बाल बचे; संदिग्ध अरेस्ट  

Published

on

japan pm fumio kishida Attacked02

Loading

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर हमला होने की खबर है। जापान के वाकायामा शहर में पीएम किशिदा के भाषण के दौरान एक अज्ञात शख्स ने पाइप जैसी वस्तु फेंक दी। जापानी मीडिया के अनुसार, ये पाइप बम था जो पीएम के पास जाकर गिरा, लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

जोरदार विस्फोट की आई आवाज

जानकारी के अनुसार जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को हमले के बाद सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। न्यूज एजेंसी रायटर्स ने बताया कि घटनास्थल पर एक जोरदार विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी।

फुमियो किशिदा पश्चिमी जापानी शहर में एक मछली पकड़ने के बंदरगाह का दौरा करने के बाद अपना भाषण शुरू कर रहे थे, तभी यह घटना हुई। किशिदा अगले महीने हिरोशिमा में ग्रुप ऑफ सेवन (G7) नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाले हैं।

पुलिस ने एक व्यक्ति को दबोचा

जापानी मीडिया ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर एक व्यक्ति को दबोच लिया है। जापान के सरकारी चैनल एनएचके के फुटेज में लोगों की भीड़ को भागते हुए दिखाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने विस्फोट के बाद एक व्यक्ति को घटनास्थल से दबोचते हुए, जमीन पर ही लिटा दिया।

पूर्व पीएम शिंजो आबे की बीते साल हुई थी हत्या

गौरतलब है कि जापन के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पिछले साल एक हमलावर द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भाषण के दौरान आबे को दो गोली मारी गई थी, जिसके बाद उन्हें नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हमले के बाद उन्हें हार्ट अटैक भी आया था और ज्यादा खून बहने के चलते उनकी मौत हो गई थी।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending