Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

माधुरी दीक्षित पर भद्दे कमेंट से भड़की जया बच्चन, OTT प्लेटफॉर्म को भेजा लीगल नोटिस

Published

on

kunal nayyar madhuri dixit jaya bacchan

Loading

नई दिल्ली। OTT प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स अपने शो बिग बैंग थ्योरी को लेकर कानूनी पचड़ों में फंसता नजर रहा है। शो में ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित पर एक्टर कुणाल नय्यर के कमेंट कारण लगातार कॉन्ट्रोवर्सी बढ़ती जा रही है। अब जया बच्चन भी एक्टर पर भड़क गई हैं।

माधुरी और ऐश्वर्या के अपमान पर भड़कीं जया बच्चन

दरअसल, नेटफ्लिक्स के फेमस शो द बिग बैंग थ्योरी विवादों में घिरता जा रहा है। शो में माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय बच्चन पर कमेंट करना ओटीटी प्लेटफॉर्म को महंगा पड़ रहा है। शो में माधुरी को प्रोस्टिट्यूट कहा गया गया।

इस टिप्पणी पर राइटर और पॉलिटिकल एनालिस्ट मिथुन विजय कुमार ने OTT प्लेटफॉर्म को लीगल नोटिस भेजा है। अब इस भद्दे कमेंट पर जया बच्चन भी आग बबूला हो गई हैं। उन्होंने कमेंट करने वाले एक्टर कुणाल नय्यर को लताड़ लगाई है।

Continue Reading

प्रादेशिक

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर दर्शन गिरफ्तार, हत्या के आरोपी से लगातार संपर्क में थे

Published

on

Loading

मुंबई। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर दर्शन थुगुदीपा को पुलिस ने हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया है। उन्हें मैसूर में पुलिस ने गिरफ्तार किया जिन्हें बेंगलुरु लाया गया है। हत्या की जांच में दर्शन का नाम तब सामने आया जब पुलिस को पता चला कि वह चित्रदुर्ग की मूल निवासी रेणुका स्वामी की हत्या के एक आरोपी के साथ लगातार संपर्क में था।

बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने कहा कि जांच अधिकारी फिलहाल दर्शन से पूछताछ कर रहे हैं, कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर दर्शन को 9 जून को कामाक्षीपालया पुलिस स्टेशन में दर्ज हत्या के एक मामले में हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता चित्रदुर्ग की रहने वाली है। वह करीब 33 साल की है, उसका नाम रेणुका स्वामी है।

कमिश्नर दयानंद ने यह भी बताया कि व्यापक जांच के तहत पुलिस ने मामले के सिलसिले में एक्टर के सुरक्षाकर्मियों सहित दस से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। रेणुका स्वामी की मौत की परिस्थितियों के बारे में विवरण अभी भी साफ नहीं है। सितंबर-अक्टूबर 2011 में, एक्टर ने विजयलक्ष्मी पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद एक महीना जेल में बिताया। बाद में दंपति ने समझौता कर लिया और 2013 में दर्शन को बरी कर दिया।

Continue Reading

Trending