Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

फसल बर्बादी पर गुमराह कर रही सरकार : कांग्रेस

Published

on

shakeel-ahmad

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि बेमौसम बारिश तथा ओलों के कारण बर्बाद फसलों की कुल मात्रा को लेकर उसने देश को गुमराह किया। कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा कि मोदी, उनकी कंपनी तथा उनकी सूट-बूट वाली सरकार देश को गुमराह करने का प्रयास कर रही है और सोमवार को संसद में इसका एक बढ़िया उदाहरण भी सामने आया।

उन्होंने कहा कि जहां तक बर्बाद हुए फसलों की बात है, तो सरकार ने अलग-अलग समय पर अलग-अलग आंकड़े पेश किए हैं। अहमद ने कहा, “बर्बाद हुई कुल फसलों के बारे में वह तीन अलग-अलग आंकड़े पेश कर रहे हैं। पहले उन्होंने कहा कि 186 लाख हेक्टेयर भूमि में लगी फसल बर्बाद हुई, फिर उन्होंने 106 लाख हेक्टेयर और अब वे 80 लाख हेक्टेयर की बात कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि यह चिंता की बात है और यह विशेषाधिकार का मामला है। अवकाश के बाद वापस लौटे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने मोदी पर सूट-बूट वाली सरकार होने, कॉरपोरेट के लिए ‘अच्छे दिन’ लाने और किसानों को नजरंदाज करने का आरोप लगाया।

नेशनल

एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो देश में कुछ ना कुछ नया होता: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

सैफई। सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में बीजेपी पर तंज कसा है। अखिलेश यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि एनडीए ने भले सरकार बना ली हो लेकिन वहां खुश कोई नहीं है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि एनडीए की सरकार बनने के बाद जनता में भी खुशी का एहसास नहीं है।

केंद्र में सरकार बनाने वालों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने नए मंत्रिमंडल को लेकर कहा कि ये जैसे 2024 साल बदला है, समय बदला है, ऐसे ही आगे सबकुछ बदला दिखाई देगा।

उन्होंने कहा अगर एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो निश्चित है कि देश में कुछ ना कुछ नया होता। केंद्र में नवगठित एनडीए सरकार से देशवासियों को कुछ भी नया नहीं मिलने वाला है। अगर यही हाल रहा तो उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। करहल विधानसभा सीट छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से बात की। दो जगह से जीत पर एक जगह की सीट छोड़ने पड़ेगी। आपके सामने बहुत जल्द निर्णय होगा। –

Continue Reading

Trending