पंजाब
गैंगस्टर पुनीत बैंस का साथी मेजर सिंह व एक अन्य अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार
लुधियाना। लुधियाना के CIA-3 पुलिस ने शहर में बड़ी वारदातें करने वाले गैंगस्टर पुनीत बैंस के साथी मेजर सिंह एवं एक अन्य को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में गुरु अर्जुन देव नगर का रहने वाला मेजर सिंह और उसका साथी बिहारी कालोनी का सोनू कुमार है। आरोपियों के पास से 32 बोर के 2 पिस्तौल और 2 कारतूस मिले हैं। मेजर सिंह को पुनीत बैंस ने हथियार दिया था, जबकि सोनू बिहार से हथियार लेकर आया था।
इस मामले में पुनीत बैंस को भी नामजद कर लिया गया है जोकि अभी फरार चल रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। पकड़े हुए दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू, डी.सी.पी. हरमीत सिंह हुंदल, जे.सी.पी. सौम्या मिश्रा, ए.डी.सी.पी. रूपिंदर कौर सरां, ए.सी.पी. सुमित सूद व ए.सी.पी. रमनदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि सी.आई.ए.-3 के इंस्पैक्टर अवतार सिंह ने पुलिस टीम के साथ चंडीगढ़ रोड स्थित सैक्टर-32 में नाकाबंदी हुई थी कि उन्हें आरोपियों के बारे में गुप्त सूचना मिली।
लाडोवाल में चलाई थीं गोलियां
शुरूआती पूछताछ में सामने आया है कि मेजर सिंह मूल रूप से मोगा के धर्मकोट इलाके में स्थित गांव बग्गा का रहने वाला है और समराला चौक के पास किराए के मकान में रहता है जोकि गैंगस्टर पुनीत बैंस का साथी है। उसका साथी सोनू मूल रूप से बिहार के जिला खानपुर स्थित गांव मणिकपुर का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान ही पता चला कि मेजर सिंह ने लाडोवाल इलाके में गोलियां चलाई थीं और उसके बाद से पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
गैंगस्टर पुनीत बैंस ने मेजर को दी थी पिस्तौल
मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि मेजर सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह पुनीत बैंस के काफी नजदीकी साथियों में शामिल है। उसे पिस्तौल पुनीत बैंस ने दी थी ताकि अगर जरूरत पड़े तो दुश्मन गुट पर गोलियां चला सके। उसने लाडोवाल इलाके में पिस्तौल से हवाई फायर भी किया था जबकि आरोपी सोनू बिहार से सस्ते भाव में पिस्तौल लेकर आया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पुनीत बैंस के कहने पर ही वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
पंजाब
पटियाला: ऑनलाइन ऑर्डर किया केक खाने से 10 साल की बच्ची की मौत, घरवालों की मुश्किल से बची जान
चंडीगढ़। पटियाला में 10 वर्षीय लड़की की ऑनलाइन आर्डर किया बर्थडे केक खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को कहा कि लड़की के परिवार के सदस्यों की शिकायत पर आईपीसी की धारा 273 और 304-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया गया है कि जन्मदिन का केक खाने के बाद लड़की की मौत हो गई। केक खा कर परिवार के अन्य सदस्य भी बीमार पड़ गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “मौत का सही कारण जानने के लिए हम विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।” बेकरी के मालिक के खिलाफ ‘लापरवाही से मौत का कारण बनने और विषाक्त भोजन सप्लाई करने’ के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। लड़की के जन्मदिन समारोह के लिए 24 मार्च को केक ऑनलाइन ऑर्डर किया गया था। परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें प्रारंभिक उपचार मिला, लेकिन 10 वर्षीय लड़की को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेकरी का नाम और स्थान अज्ञात है, लेकिन पीड़ित परिवार ने इसके संचालन और उत्पादों की गुणवत्ता की गहन जांच की मांग की है। मृतका के दादा ने मीडिया को बताया कि परिवार ने 24 मार्च को शाम करीब छह बजे ऑनलाइन केक ऑर्डर किया था।
उन्होंने कहा, “रात करीब 11 बजे पूरा परिवार बीमार पड़ गया। दो छोटी बेटियों को उल्टियां होने लगीं। उस वक्त घर पर पांच लोग थे। सबसे छोटी बेटी की जान बच गई क्योंकि उसने केक उल्टी कर दी थी, लेकिन हमने दूसरी लड़की को खो दिया।” केक लड़की की मां काजल ने ऑर्डर किया था। बिल की कॉपी में पटियाला में पंजीकृत ‘केक कान्हा’ के जिस पते का उल्लेख है वहां इस नाम की कोई दुकान नहीं है।
-
लाइफ स्टाइल13 hours ago
इन आयुर्वेदिक उपायों से बिना एक्सरसाइज भी कम कर सकते हैं वजन
-
लाइफ स्टाइल3 days ago
उम्र बढ़ने का असर नहीं दिखेगा त्वचा पर, बस करना होगा यह काम
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा चुनाव: सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग जारी, पीएम मोदी समेत ये दिग्गज मैदान में
-
नेशनल2 days ago
दिल्लीवासियों को पानी मुहैया नहीं करा सकते तो इस्तीफा दें केजरीवाल: बीजेपी
-
नेशनल2 days ago
एग्जिट पोल से पहले कांग्रेस का बहुत बड़ा फैसला, अमित शाह ने कसा तंज
-
नेशनल3 days ago
अखिलेश का अपने समर्थकों को संदेश- सतर्क रहें, भाजपा वाले 300 सीटों के आस-पास…
-
नेशनल1 day ago
एग्जिट पोल से पहले प्रशांत किशोर ने की भविष्यवाणी, बीजेपी को मिलेंगी इतनी सीटें
-
नेशनल2 days ago
सातवें और अंतिम चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी ने लोगों से की ये खास अपील