Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस ले सरकार : कांग्रेस

Published

on

Mallikarjun-Kharge_Parliament

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस ने सरकार पर भूमि अधिग्रहण विधेयक को पिछले दरवाजे से पेश करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को इसे वापस लेने की मांग की और संप्रग सरकार द्वारा 2013 में लाए गए भूमि विधेयक को जारी रखने पर जोर दिया। लोकसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आप लोकसभा में भूमि अधिग्रहण विधेयक के रूप में अध्यादेश को लेकर आए। जोरदार विरोध के बावजूद, विधेयक को पारित कर दिया गया और उसे बाद में राज्यसभा भी भेज दिया गया, जहां वह पारित नहीं हो सका।

खड़गे ने लगभग महीने भर के अंतराल के बाद बजट सत्र के दूसरे चरण के तहत सोमवार से शुरू हुए लोकसभा सत्र में यह बात कही। उन्होंने कहा, “लेकिन इस अध्यादेश को लोगों की इच्छा के बावजूद वापस लाया गया। आप इसे पिछले दरवाजे से लेकर आए। इसकी कोई जरूरत ही नहीं है। सरकार इसे लोगों के ऊपर थोपने का प्रयास कर रही है।”

भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनस्र्थापना (संशोधन) अध्यादेश में उचित मुआवजे और पारदर्शिता का अधिकार सर्वप्रथम 31 दिसंबर 2014 को लाया गया। राज्यसभा में विपक्ष के भारी विरोध की वजह से संसद के बजट सत्र की शुरुआत में यह कानून नहीं बन सका। भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के निरस्त होने से एक दिन पहले तीन अप्रैल को दोबारा इसे लागू कर दिया गया।

नेशनल

राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस

Published

on

Loading

राजकोट। गुजरात के टीआरपी गेम जोन अग्निकाण्ड हादसे में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड से हुई है। इस प्रकार अब तक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि हादसे से जुड़ा आरोपी राजस्थान में हो सकता है।

सोमवार रात करीब आठ बजे पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने आबूरोड शहर पुलिस की मदद से सदर बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान पर दबिश दी और यहां से आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को हिरासत में लिया। उसे सिटी थाने लाया गया और यहां से पालनपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर राजकोट रवाना हो गई।

गौरतलब है कि राजकोट में अवैध रूप से संचालित गेम जोन में लगी भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें धवल ठक्कर, अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरण, राहुल राठौड़, युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन शामिल हैं।

पुलिस से तीन आरोपियों युवराज, राहुल और नितिन जैन को हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गुजरात से सटे राजस्थान में जा सकते हैं। इसलिए दोनों राज्यों की बॉर्डर से लगते थानों में अलर्ट किया गया है।

Continue Reading

Trending