Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

इन्फ्रास्ट्रक्चर मैन ऑफ इंडिया हैं योगी आदित्यनाथ: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

Published

on

Piyush Goyal

Loading

यूपी में जिस स्पीड से हो रहा काम, वैसा पूरे देश में कहीं और नहीं दिखता

वाराणसीर। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने उप्र में हो रहे विकास कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘इन्फ्रास्ट्रक्चर मैन ऑफ इंडिया’ बताते हुए कहा कि आज यूपी में जिस तेज गति से कार्य हो रहा है वैसा कार्य पूरे भारत में कहीं और देखने को नहीं मिलता।

यह भी पढ़ें

आजम खान को राहत नहीं, सजा के खिलाफ अपील खारिज; उपचुनाव का रास्ता साफ

जम्मू-कश्मीर में सेना ने जैश ए मोहम्मद के पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योगी आदित्यनाथ आज विकास के प्रतीक के रूप में पीएम मोदी के साथ काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में जिस तेजी के साथ फ्री वेज़, एक्सप्रेस वेज, डेडिकेटेड कॉरीडोर, इनलैंड वॉटर वेज़ और एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है, वो अपने आप में एक मिसाल है। सीएम योगी जिस प्रकार से यूपी के इन्फ्रास्ट्रक्चर को चार चांद लगा रहे हैं, उसके लिए यूपी ही नहीं पूरा देश उनका आभारी है।

पीयूष गोयल ने पीएम गति-शक्ति मल्टी मॉडल वॉटरवेज़ समिट 2022 में सीएम योगी को विकास का प्रतीक बताया। उन्होंने यूपी में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपेंट के कार्यों की भी सराहाना की।

Union Minister Piyush Goyal, Piyush Goyal

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending