Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

मथुरा के होटल में लगी आग, दो की मौत; एक की हालत गंभीर

Published

on

Fire in Hotel Vrindavan Garden Mathura

Loading

मथुरा। उप्र के मथुरा जनपद के मथुरा मार्ग स्थित होटल वृंदावन गार्डन (Hotel Vrindavan Garden) में आज गुरुवार तड़के आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को आगरा रेफर कर दिया है। आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की जानकारी होते ही होटल में ठहरे यात्री अपने- अपने कमरों से निकलकर बाहर सड़क पर आ गए।

यह भी पढ़ें

गरीबों की जमीनों पर कब्जा करने वाले आज गिड़गिड़ा रहे हैं: सीएम योगी

एलन मस्क का एलान, ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए हर महीने देने होंगे 8 डॉलर

बताया जा रहा है कि होटल वृंदावन गार्डन के दूसरी मंजिल पर बनी स्टोर रूम में सुबह लगभग 5 बजे अचानक धुआं उठने लगा। जिसे देखकर वहां ठहरे यात्रियों एवं होटल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। होटल के कर्मचारियों ने स्टोर रूम में लगी आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। वही यात्रियों द्वारा फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन को आपातकालीन नंबर पर जानकारी दी गई।

जानकारी के बाद 40 मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. भूदेव एंबुलेंस और स्वास्थ्य टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

आग बुझाने के बाद सर्च अभियान चलाने पर होटल की तीसरी मंजिल पर दो लोग मृत मिले। मृतकों में कासगंज निवासी उमेश (30) और मांट निवासी वीरी सिंह (42) थे। इसके अलावा पानी गांव निवासी  विजेंद्र (55) गंभीर रूप से झुलस गए। विजेंद्र को पहले सरसैया अस्पताल भेजा गया। बाद में उनकी गंभीर दशा को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया है।

जिला अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। होटल में आग को बुझाने पर्याप्त इंतजामों की जांच पड़ताल की जा रही है। होटल प्रबंधक ऋषि कुंतल का कहना था कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।

Hotel Vrindavan Garden, Hotel Vrindavan Garden Mathura, Fire in Hotel Vrindavan Garden Mathura,

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending