उत्तर प्रदेश
उप्र: कैबिनेट की बैठक संपन्न, 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर; इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मंजूरी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज गुरुवार को कैबिनेट की बैठक (Cabinet meeting) हुई। इस बैठक में करीब 30 प्रस्तावों पर मुहर लगी। योगी कैबिनेट ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मंजूरी दी है। इसके साथ ही परिवहन के कई प्रस्ताव पास हुए। कैबिनेट प्रस्ताव में अमेठी में 990 लोगों की क्षमता की जेल बनाने को मंजूरी मिली।
यह भी पढ़ें
सीएम योगी को इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड, कई राजनेता थे नामित
उद्धव ठाकरे ने लिया वामपंथियों का समर्थन, एकनाथ शिंदे के आरोपों को मिलेगी हवा
कैबिनेट की बैठक में पर्यटन विभाग से जुड़े दो प्रस्तावों को हरी झंडी दिखाई गई। मथुरा में शनि परिक्रमा मार्ग बनेगा। नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2022 को भी मंजूरी दी गई है।
कैबिनेट की बैठक (Cabinet meeting) के कुछ अहम फैसले
करवा चौथ के दिन महिलाओं को अपने पतियों से मिलने की विशेष छूट, सभी जेलों में निर्देश दिए गए हैं कि महिलाओं को अपने पतियों से मिलने दिया जाए। पूजा अर्चना करने के लिए आज विशेष छूट दी गई है।
नई दुग्ध नीति के तहत सवा लाख को रोजगार मिलेगा। 5000 करोड़ का निवेश।
डेयरी उद्योग में 5 करोड़ तक अनुदान देंगे।
नई वस्त्र नीति को मंजूरी।
लघु सिचाईं योजना में 2 लाख किसानों को हर साल आत्म निर्भर बनाया जाएगा।
किसानों को एक लाख चने के बीज व ढाई लाख मसूर बीज किट वितरित होंगे।
प्राकृतिक खेती बोर्ड बनेगा। मुख्यमंत्री अध्यक्ष होंगे। कृषि मंत्री उपाध्यक्ष होंगे। साल में दो बार मीटिंग होगी। मुख्यसचिव की अध्यक्षता में एक अलग कमेटी बनेगी। बोर्ड में दो किसान व कृषि विशेषज्ञों को नियुक्ति होंगे। नामामि गंगे योजना का काम इस बोर्ड के जरिए होगा।
धान क्रय नीति मंजूर। क्रय मूल्य 2040 रुपये व 2060 रुपये प्रति कुंतल तय किया जाएगा। 4000 क्रय केन्द्र बनाए जाएंगे।
73 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का टारगेट रखा है। मक्के व बाजरे की भी खरीद होगी।
यूपी इनोवेशन फण्ड 400 करोड़ से बनेगा। 3600 करोड़ बाजार से लिए जाएंगे। अभी राज्य में 6654 स्टार्टअप है।
बहराइच में नई नगर पंचायत मीहीपुरवा के गठन का प्रस्ताव पास।
कई ज़िलों की नगर पंचायतों का हुआ विस्तार,बरेली के नवाबगंज नगर पंचायत का विस्तार।
बाराबंकी के सुबेहा नगर पंचायत,मथुरा के बरसाना नगर पंचायत का विस्तार होगा।
नई इलेक्ट्रानिक वाहन नीति-2022 को मंजूरी। इलेक्ट्रानिक वाहनों को 15% सब्सिडी मिलेगी।
पहले दो लाख दो पहिया वाहनों पर 5000 रुपए की छूट मिलेगी, पहले 50 हजार तीन-पहिया वाहनों पर 12 हजार की छूट मिलेगी, पहले 25 हजार चार पहिया वाहनों पर एक लाख की छूट मिलेगी।
Cabinet meeting, yogi Cabinet meeting, yogi Cabinet meeting concluded,
उत्तर प्रदेश
यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या
जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
-
नेशनल3 days ago
कंधमाल से पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना- इस बार ये लोग 50 सीटों से नीचे सिमटने वाले हैं
-
नेशनल3 days ago
सीएम केजरीवाल ने पत्नी संग कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में की पूजा, भगवंत मान भी रहे मौजूद
-
नेशनल3 days ago
केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- चुनाव जीते तो पहले योगी जी को निपटाएंगे, फिर अमित शाह को पीएम बनाएंगे
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे
-
नेशनल2 days ago
तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में बम बनाने को एक कुटीर उद्योग बना दिया है : पीएम मोदी
-
नेशनल2 days ago
केजरीवाल ने किया 10 गारंटियों का एलान- 24 घंटे मुफ्त बिजली, सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा का वादा
-
मनोरंजन2 days ago
आ गई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी आएंगे नजर