Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अश्विनी चौबे ने कहा- भ्रष्टाचार की गंगोत्री में डुबकी लगाने वाला जेपी का अनुयाई नहीं

Published

on

Ashwini Choubey

Loading

पटना। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey) ने सीएम नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। नीतीश कुमार के बयान- जेपी के असली जाननेवाले सिर्फ हम ही हैं, पर अश्विनी चौबे ने कहा मुझे लगता है जो भ्रष्टाचार की गंगोत्री में डुबकी लगा रहा हो वह जेपी का अनुयाई नहीं हो सकता है।

यह भी पढ़ें

डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि पर CM नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि

सीएम योगी ने अयोध्या में संत रामानुजाचार्य की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना पहुंचते की नीतीश कुमार पर हमलावर अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey) ने कहा जिसने जेपी की आत्मा को रुलाया है वह कहां से जेपी का अनुयाई। जिसने जेपी के बुनियाद में मट्ठा डालने का काम किया हो, जेपी की आत्मा को रुलाया और कहते हैं कि जेपी के अनुयाई हैं। यह तो दुर्भाग्य है इन लोगों ने किस प्रकार से भ्रष्टाचार के सम्राट एक मुख्यमंत्री और दूसरे उसके गोद में बैठकर भ्रष्टाचार और वंशवाद को बढ़ावा देने में लगा है।

अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey) ने कहा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचारियों की गोद में बैठे हैं, जो वंशवादियों की गोद में बैठे उससे बड़ा दोषी कौन हो सकता है। उपचुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेगी।

नीतीश कुमार के अमित शाह पर हमलावर होने को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा ‘जब नाश मनुज पर छाता है पहले विवेक मर जाता है’ यह बात मैं शुरू से कह रहा हूं नीतीश कुमार विवेक हीन हो गए हैं, इसलिए उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं पड़ता हैl उनको केवल और केवल सत्ता का सुख चाहिए।

नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री उम्मीदवार को लेकर अश्विनी चौबे ने कहा मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिन में देख रहे हैं। नीतीश कुमार पहले भी 2013 में सपना देखे थेl अब वह सोलह सिंगार करके बैठेंगे फिर भी उनके पास कोई नहीं आने वाला।

गौरतलब है अमित शाह पर नीतीश कुमार ने कहा था कि 20 साल से राजनीति कर रहे हैं अमित शाह, उनको क्या पता होगा जेपी के बारे में। इसको लेकर अश्विनी चौबे ने कहा उनको क्या पता अमित शाह क्या लोहा है, उनको मालूम नहीं है।

Ashwini Choubey, Ashwini Choubey news,

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending