Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

आदिपुरुष के निर्देशक को नोटिस- विवादित दृश्य हटाएं, अन्यथा कानूनी कार्रवाई

Published

on

आदिपुरुष

Loading

नई दिल्ली। रामायण पर आधारित विवादों से घिरी फिल्म आदिपुरुष के निर्देशक ओम राउत को सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से आज गुरुवार को एक नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में लिखा गया है कि 7 दिनों के अंदर विवादित दृश्य या तो हटा दिए जाएं, अन्यथा कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से वकील ने यह नोटिस भेजा है। इसमें लिखा गया है, ‘फिल्म आदिपुरुष में हिंदू देवी-देवताओं का गलत चित्रण दिखाया गया है। इसमें उन्हें चमड़े के कपड़े पहनाए गए हैं, जो कि गलत है। बहुत ही निचले स्तर की भाषा का उपयोग किया गया है, जिसके चलते धार्मिक भावनाएं आहत होती है। इससे जातिसूचक और धर्म सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया है। वहीं, आदिपुरुष में भगवान हनुमान को मुगल के तौर पर दिखाया गया है।’

आदिपुरुष रामायण का इस्लामीकरण करती है

नोटिस में आगे कहा गया है, ‘कौन से हिंदू देवी-देवता दाढ़ी रखते हैं, वह भी बिना मूंछों के। हनुमान जी को इस प्रकार दिखाया गया है। फिल्म आदिपुरुष पूरी तरह से भगवान श्रीराम, माता सीता और हनुमान जी के रामायण का इस्लामीकरण करती है। फिल्म में रावण की भूमिका निभाने वाले सैफ अली खान तैमूर खिलजी के रूप में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म देश में नफरत लाएगी, जो कि समाज और देश के लिए काफी घातक है।

नोटिस में यह भी लिखा गया है, ‘क्या आप यह फिल्म इसलिए बना रहे हैं, ताकि आप हिंदुओं की भावनाओं को आहत करें। इस फिल्म को रामायण और रामचरितमानस के आधार पर ही बनाएं। इसी कारण हम आपको यह कानूनी नोटिस भेज रहे हैं। आप सार्वजनिक तौर पर माफी मांगिये, अन्यथा 7 दिनों के बाद आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’ अभी तक निर्देशक ने इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Continue Reading

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending