Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

वेटरन एक्टर अरुण बाली का निधन, 79 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Published

on

अरुण बाली का निधन

Loading

मुंबई। वेटरन एक्टर अरुण बाली का निधन हो गया है। कई फिल्मों और टीवी शोज में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले अरुण बाली ने 79 वर्ष की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज (7 अक्टूबर) सुबह 4.30 मिनट पर उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। वो लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे।

निधन की वजह नहीं आई सामने

वैसे तो अरुण बाली का निधन की वजह सामने नहीं आई है लेकिन वे काफी समय से बीमार थे। कुछ दिन पूर्व उनकी बेटी ने बताया था कि वह Myasthenia Gravis से ग्रसित थे। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

इस बीमारी में नर्व्स और मसल्स के बीच बैरियर हो जाता है। हालांकि अरुण के निधन का कारण क्या है इस बारे में पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। अरुण के निधन पर सेलेब्स और फैन्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनको याद कर रहे हैं।

अरुण बाली का करियर

बता दें कि अरुण बाली का नाम उन चुनिंदा सितारों में शुमार था, जिन्होंने अपने करियर में अलग अलग तरह के किरदार निभाए और दर्शकों का दिल जीता है। एक ओर जहां अरुण अपनी रौबदार आवाज से किरदार में जान डालते थे तो दूसरी ओर अपनी मुस्कान से दिल जीत लेते थे।

अरुण बाली ने कुमकुम, चाणक्य, दूसरा केवल, मर्यादा और आरोहण जैसे टीवी शोज के अलावा 3 इडियट्स, पीके, केदारनाथ, जमीन और सौगंध जैसी फिल्मों में भी काम किया।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending