Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

आध्यात्म

अक्टूबर में कई ग्रहों का है राशि परिवर्तन, जानें क्या होगा असर?

Published

on

अक्टूबर

Loading

नई दिल्ली। अक्टूबर का महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से काफी हलचला भरा है। इस माह में कुछ ग्रह दीपावली से पहले राशि परिवर्तन कर रहे हैं या फिर मार्गी, वहीं एक ग्रह दीपावली के बाद वक्री हो रहा है। सूर्य ग्रहण भी इस महीने में राशियों के लिए बहुत से परिवर्तन लेकर आ रहा है।

सबसे पहले शनि के मार्गी होने की बात करें तो शनि 23 अक्टूबर को मार्गी हो रहे हैं। शनि के मार्गी होने से कई ग्रहों के लिए स्थिति अच्छी बनी हुई है। क्योंकि शनि के मार्गी होने से कई राशियों की परेशानियां समाप्त हो जाएगीं।

यह भी पढ़ें

बहुत शुभ है इस वर्ष का आश्विन मास, पड़ रहे हैं कई व्रत व त्यौहार

नवरात्रि में भूल से भी न करें ये काम, वर्ना देवी हो जाएंगी नाराज

इसके अलावा अगर बात करें सूर्य ग्रहण की तो दीपावली के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लग रहा है। सूर्य ग्रहण से भी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। इन दोनों ग्रहों के अलावा मंगल भी 30 अक्टूबर को वक्री हो रहे हैं। आइए जानते हैं इनके कारण कौन सी राशि क्या पाएगी-

मेष-  इन ग्रहों की हलचलों से मेष राशि वालों पर शुभ प्रभाव होगा। इस राशि के लोगों को पहले जैसा ही लाभ अपने बिजनेस में मिलेगा। इसके अलावा इन राशि वालों को अब किसी भी चीज में खास निवेश करने की आवश्यकता नहीं है, आप छोटा-मोटा निवेश कर सकते हैं।

कन्या – कन्या राशि वालों की लवलाइफ बहुत अच्छी होने वाली है। इसके अलावा अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको लाभ मिल सकता है। दूसरों के बारे में विश्लेषण करने में अपना समय खराब न करें।

तुला- धन के मामले में आपकी थोड़ी सी कोशिश आपको अच्छा अवसर दे सकती है। इसलिए इस दौरान  अपने पुराने संपर्कों पर नजर डालें। जल्द ही आपके लिए कमाई के बहुत से नए अवसर पैदा होंगे।

डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी के पूर्ण सत्य होने का हमारा दावा नहीं है। विशेषज्ञों की सलाह अवश्य लें।  

आध्यात्म

नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप पिछले काफी समय नौकरी कर रहे हैं और आपका प्रमोशन नहीं हो रहा है। या फिर आपकी बॉस से नहीं बन रही है तो ये कुछ सरल उपाय करके आप सफलता पा सकते हैं।

. शनिवार की सुबह जल्दी उठें और नित्य कर्मों से निवृत्त होकर घर में किसी पवित्र स्थान पर पूजन का विशेष प्रबंध करें या किसी मंदिर में जाएं। शनिवार शनि की पूजा का विशेष दिन माना जाता है। शनि हमारे कर्मों का फल देने वाले देवता हैं। अत: इसी दिन शनि देव का विधिवत पूजन करनी चाहिए।

. तरक्की के लिए सूर्य देवता को मनाना काफी शुभ बताया जाता है। जो लोग आसानी से तरक्की करते हैं उनका सूर्य काफी मजबूत होता है। प्रतिदिन सुबह सूर्य को पानी अर्पित करें और सूर्य नमस्कार करें। सूर्य देवता को जल अर्पित करने वाला बर्तन तांबे का हो और उसमें थोड़ा गंगाजल डालें। जल अर्पित करने के बाद सूर्य देवता से अपनी इच्छा रोज जाहिर किया करें।

. यदि नौकरी-पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन नहीं मिल रहा है अथवा उनकी तनख्वाह में वृद्धि नहीं हो रही है तो उन्हें मंगलवार के दिन हनुमान जी की आराधना करना चाहिए।

. प्रतिदिन पक्षियों को मिश्रित अनाज खिलाना चाहिए। सात प्रकार के अनाजों को एकसाथ मिलाकर पक्षियों को खिलाएं। इसमें गेहूं, ज्वार, मक्का, बाजरा, चावल, दालें शामिल की जा सकती हैं। प्रतिदिन सुबह यह उपाय करें, जल्दी ही नौकरी से जुड़ी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।

. रात को सोते समय एक तांबे के बर्तन में पान भरकर अपने बिस्तर के नीचे रखें और सुबह उठते ही, बिना किसी को बोले, यह जल घर के बाहर फेंक दें।

. भगवान विष्णु की आराधना करने से भक्तों की मन की मुराद पूरी होती है इसलिए नौकरी में प्रमोशन पाने के इच्छुक जातकों को भगवान विष्णु जी की आराधना करनी चाहिए।

Continue Reading

Trending