Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

उप्र: बुजुर्ग दंपति की घर में गला काटकर बेरहमी से हत्या, सनसनी

Published

on

Kaliyugi son killed father for not giving money

Loading

हरदोई। उप्र के हरदोई जनपद में रिटायर्ड दलित होमगार्ड और उसकी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी गई। इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैली गयी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस के हाथ कोई सबूत नहीं लगा है।

दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृतक दंपति गांव घर में अकेले ही रहते थे और उनके बेटा-बहू दिल्ली में काम करते हैं।  परिजनों ने किसी भी रंजिश से इनकार किया है। वहीं, घर में लूट जैसी जैसी वारदात के भी कोई भी संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस के लिए मामले को सुलझाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई।

ग्रामीणों को यह घटना की जानकारी उस समय हुई। जब मृतक संतराम के घर पर पड़ोसियों को कोई हलचल नहीं देखी। फिर पड़ोसियों ने उनके घर पर झांककर देखा तो पति-पत्नी का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। पुलिस का कहना कि दोनों की हत्या देर रात हुई।

किसी भी तरह की दुश्मनी से इनकार

परिवार के लोगों ने फिलहाल किसी भी तरह की दुश्मनी से इनकार किया है। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट में घटनास्थल हत्यारों के बारे में सुराग जुटाने की कोशिश की और दिल्ली रह रहे मृतक के बेटे और बहू को इसकी जानकारी दी।

मामले पर उप्र के हरदोई के पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि बुजुर्ग पति-पत्नी की गला काटकर हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले की जांच की जा रही जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। मृतक के बेटे ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। कॉल डिटेल्स के खंगालने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़ें

उप्र: पेट से निकली 62 स्टील की चम्मच, डॉक्टर भी हैरान

सपा ने फिर दिखाया नरेश उत्तम पर भरोसा, दोबारा सौंपी गई यूपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश

दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, परिवार संग किए रामलला के दर्शन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति मंदिर परिसर में करीब डेढ़ घंटे तक रहे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण सहित पूरे परिसर को देखा। इस दो दिवसीय यात्रा में करीब 80 लोगों को समूह उनके साथ है।

उनकी अगवानी के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय पहले से मंदिर परिसर में थे। पूर्व राष्ट्रपति रामलला के दर्शन-पूजन के बाद कुबेर टीला भी गये और पक्षिराज जटायु की विशाल प्रतिमा के समक्ष श्रद्धापूर्वक नतमस्तक हुए। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद शुक्रवार दोपहर बाद ही परिवारजनों के साथ रामनगरी पहुंच गए थे। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह वंदे भारत ट्रेन से परिवार समेत अयोध्या पहुंचे। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से सभी जैन मंदिर पहुंचे। इसके बाद पूरे परिवार के साथ पूर्व राष्ट्रपति मां सरयू के तट पर दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। उन्होंने सरयू की आरती उतारी। फिर हनुमान जी के दरबार पहुंचकर दर्शन किये।

पत्रकारों से बातचीत में पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि सरयू आरती में भाग लेना अपने आप में एक दिव्य अनुभूति है। ऐसा लगता है कि हम 500 वर्ष पूर्व के कालखंड में पहुंच गये हैं। सरयू की कृपा और बहुत सारे कारणों से राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका है। जैन मंदिर के व्यवस्थापक विजय कुमार जैन ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति की यह पूर्ण रूप से धार्मिक यात्रा है।

Continue Reading

Trending