Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

नोएडा: दीवार गिरने से चार लोगों की मौत, नाले की सफाई के दौरान हुआ हादसा

Published

on

Loading

नोएडा (उप्र)। उप्र के नोएडा के सेक्टर-21 में आज मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां जलवायु विहार में दीवार गिरने से मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 9 को जीवित निकाला गया है। दीवार किनारे नाले की सफाई के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

सभी मजदूर बदायूं के रहने वाले हैं। ये सभी मजदूर सुबह 9:30 बजे जलवायु विहार के पास नाले की सफाई करने के लिए पहुंचे थे। दीवार का मलबा हटाने के लिए तीन जेसीबी लगाई गई है। मौके पर पुलिस महकमे के तमाम अधिकारी और फोर्स मौजूद हैं। खुद पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, डीएम सुहास एलवाई, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ऋतु महेश्वरी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करने में जुटे है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है।

बताया जा रहा है कि ठेकेदार सुंदर के कहने पर मजदूर नाले की सफाई का कार्य कर रहे थे। दीवार पहले से ही जर्जर थी, इसके बारे में ठेकेदार को बताया गया था लेकिन उसके बावजूद ठेकेदार ने काम नहीं रुकने दिया।

डीएम सुहास एलवाई ने कहा कि नोएडा अथॉरिटी ने जलवायु विहार के पास सेक्टर 21 में नाले की सफाई का काम दिया था। मजदूर जब ईंट निकाल रहे थे तो दीवार गिर गई। अभी तक चार मौतों की सूचना आई है। 2 की मौत जिला अस्पताल में हुई है तो दो की मौत कैलाश अस्पताल में हुई है। घटना की विस्तृत जांच की जाएगी।

नोएडा अथॉरिटी की सीईओ ऋतु महेश्वरी ने कहा कि सोसायटी के निवेदन पर नाले की सफाई का कार्य कराया जा रहा था। इस मामले में जांच की जाएगी यदि जर्जर दीवार के बाद भी ठेकेदार ने मजदूरों को काम पर लगाया तो दोषी मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। ठेकेदार की टेंडर प्रक्रिया की भी जांच होगी।

बताया जा रहा है कि नाले की सफाई में एक दर्जन से अधिक मजदूर जुटे हुए थे। 100 मीटर से अधिक दूरी की पूरी दीवार गिरने से सभी मजदूर मलबे में दब गए। मौके पर तुरंत पुलिस और दमकलकर्मी पहुंचे। दीवार जलवायु विहार सोसायटी की है। दीवार के बाहर से नाला है। इसी में सफाई चल रही थी। दीवार नाले की तरफ बाहर की ओर गिरी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीएम योगी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा सेक्टर 21 में दीवार गिरने की घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को आपदा राहत कोष से 4 लाख रुपए की राहत राशि देने के निर्देश दिए। साथ ही  उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और युद्ध स्तर पर बचाव अभियान जारी रखने के भी निर्देश दिए हैं।

घायल 

पप्पू (25) पुत्र नेम सिंह निवासी ग्राम बिचोला थाना मुजरिया बदायूं

इनकी गई जान

पुष्पेंद्र (25)  पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम बिचोला थाना मुजरिया बदायूं

पन्नालाल (25) पुत्र झंडू गांव बिचोला थाना मुजरिया बदायूं

अमित (18) पुत्र धनपाल  निवासी गांव बिचोला थाना मुजरिया बदायूं

धर्म वीर पुत्र रामनिवास गांव सॉन्ग थाना जरीफनगर जिला संभल

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, परिवार संग किए रामलला के दर्शन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति मंदिर परिसर में करीब डेढ़ घंटे तक रहे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण सहित पूरे परिसर को देखा। इस दो दिवसीय यात्रा में करीब 80 लोगों को समूह उनके साथ है।

उनकी अगवानी के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय पहले से मंदिर परिसर में थे। पूर्व राष्ट्रपति रामलला के दर्शन-पूजन के बाद कुबेर टीला भी गये और पक्षिराज जटायु की विशाल प्रतिमा के समक्ष श्रद्धापूर्वक नतमस्तक हुए। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद शुक्रवार दोपहर बाद ही परिवारजनों के साथ रामनगरी पहुंच गए थे। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह वंदे भारत ट्रेन से परिवार समेत अयोध्या पहुंचे। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से सभी जैन मंदिर पहुंचे। इसके बाद पूरे परिवार के साथ पूर्व राष्ट्रपति मां सरयू के तट पर दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। उन्होंने सरयू की आरती उतारी। फिर हनुमान जी के दरबार पहुंचकर दर्शन किये।

पत्रकारों से बातचीत में पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि सरयू आरती में भाग लेना अपने आप में एक दिव्य अनुभूति है। ऐसा लगता है कि हम 500 वर्ष पूर्व के कालखंड में पहुंच गये हैं। सरयू की कृपा और बहुत सारे कारणों से राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका है। जैन मंदिर के व्यवस्थापक विजय कुमार जैन ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति की यह पूर्ण रूप से धार्मिक यात्रा है।

Continue Reading

Trending