Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शादी की बात पर काफी खुश नजर आए राहुल गांधी

Published

on

Loading

कन्याकुमारी। भारत जोड़ो यात्रा लेकर निकले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मुस्कराते हुए एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसके पीछे का कारण भी काफी दिलचस्प है। सांसद जयराम रमेश ने इसका खुलासा किया। जयराम रमेश ने इंटरनेट मीडिया पर कुछ महिलाओं के साथ राहुल गांधी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 150-दिवसीय भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने शनिवार दोपहर कन्याकुमारी के मार्तंडम में महिला मनरेगा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान राहुल गांधी के शादी की चर्चा हुई तो वे मुस्कराने लगे। जयराम रमेश ने आगे लिखा कि बातचीत के दौरान एक महिला ने कहा कि वे राहुल गांधी के तमिलनाडु के प्रति प्रेम के बारे में जानती हैं और वह ‘उनकी शादी एक तमिल लड़की से कराने’ के लिए तैयार हैं।

rahul gandhi bharat jodo yatra

राहुल गांधी के साथ 3,570 किलोमीटर के सफर पर मौजूद जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि इस दौरान राहुल गांधी सबसे ज्यादा खुश नजर आए। बता दें कि राहुल गांधी इस समय 150 दिन के भारत जोड़ो यात्रा पर हैं।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के साथ विवादों का सिलसिला भी आगे बढ़ रहा है। राहुल गांधी के विदेशी टी-शर्ट के बाद अब सवाल उठ रहा है उनकी एक पादरी से मुलाकात को लेकर। पादरी के बयानों का हवाला देकर भाजपा राहुल गांधी पर हमला बोल रही है। पादरी के बयानों को हिंदू धर्म के अपमान से जोड़ रही है। अब दोनों ओर से वार-पलटवार का दौर जारी है।

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending