Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

‘गालीबाज’ नेता श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार, नोएडा पुलिस ने रखा था 25000 का इनाम

Published

on

Loading

नोएडा (यूपी)। नोएडा के सेक्टर 93बी स्थित ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में एक महिला से गाली-गलौज और हाथापाई करने के आरोपी कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी के साथ तीन और लोगों को पकड़ा गया है।  यूपी पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। आखिरकार मंगलवार सुबह वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की एक और कार बरामद की है जिस पर विधानसभा का स्टीकर लगा हुआ है। इस गाड़ी पर बीजेपी का झंडा भी लगा है।

पुलिस के मुताबिक यह कार याकूबपुर से बरामद की है। पुलिस का कहना है कि श्रीकांत त्यागी इसी कार में बैठकर फरार हुआ था और इस कार को छोड़कर वह आगे निकल गया था।

बता दें कि ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी का बीते शुक्रवार को कुछ पौधे लगाने को लेकर महिलाओं से विवाद हो गया था। महिलाओं ने त्यागी पर पौधे लगाकर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। श्रीकांत ने एक महिला से अभद्रता करते हुए गालियां देकर धमकाया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी नेता के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। नोएडा पुलिस ने उसपर 25000 रुपये का इनाम भी रखा था।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending