Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

शिवपाल और राजभर ने फिर घेरा अखिलेश को, क्रास वोटिंग को लेकर कही यह बात

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पिछले काफी समय से अपनों का ही विरोध झेल रहे हैं। कभी उनके गठबंधन सहयोगी सुभासपा अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर तो कभी चाचा शिवपाल सिंह यादव उन पर सवाल उठाते रहते हैं।

ताजा घटनाक्रम में राजभर ने वाई श्रेणी सुरक्षा मिलने पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को शुक्रिया कहा, साथ ही राष्ट्रपति चुनाव में क्रास वोटिंग को लेकर कहा कि अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने थर्मामीटर से चेक करें कि क्रास वोटिंग किसने की है।

एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए राजभर ने कहा मतदान के पहले से ही वह इस जीत के प्रति आश्वस्त थे। मतदान के दिन भी कहा था कि सपा व रालोद के भी कई विधायक मुर्मू को वोट दे सकते हैं। वह सच निकला। उन्होंने यह भी कहा कि शिवपाल बड़े नेता हैं। अखिलेश को उनका ख्याल रखना चाहिए।

वहीं राष्‍ट्रपति चुनाव में सपा में क्रास वोटिंग का दावा करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने इसका क्रेडिट खुद को दिया है और अखिलेश यादव को एक बार फिर घेरने की कोशिश की है।

हमारी चिट्ठी के कारण सपा में हुई क्रॉस वोटिंग

सपा विधायक शिवपाल यादव ने कहा है कि उनकी लिखी चिट्ठी के कारण सपा में क्रॉस वोटिंग हुई। पक्के समाजवादियों पर उनकी चिट्ठी का असर हुआ है। इसी कारण सपा विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में क्रास वोटिंग की।

शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने नेताजी मुलायम सिंह को आईएसआई का एजेंट बताया था। ऐसे में हम उन्हें कभी भी समर्थन नहीं कर सकते।

उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सनकी शख्स ने मां-पत्नी समेत तीन बच्चों को बेरहमी से मार डाला, फिर खुद को गोली से उड़ाया

Published

on

Loading

सीतापुर। यूपी के सीतापुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे शख्स ने एक खौफनाक घटना को अंजाम दे डाला। उसने अपनी मां-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने तीन मासूम बच्चों को छत से नीचे फेंक दिया। बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। एक ही घर के 6 लोगों की लाश देखकर हर कोई सन्न है। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इस वारदात की वजह अभी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार में आपकी कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया था। सिरफिरे युवक का नाम अनुराग है और उसके पिता की मौत हो चुकी है।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, अनुराग सिंह अपनी मां सावित्री देवी के साथ गांव में रहता था। परिवार में पत्नी प्रियंका सिंह, बेटी आश्वी, आरना और बेटे आदविक थे, जो लखनऊ में रहते थे। फिलहाल पत्नी प्रियंका अपने तीनों बच्चों के साथ शुक्रवार को ही गांव आई थी और इस दौरान अनुराग की घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इस विवाद के बाद अनुराग ने मां और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में बच्चों को छत से फेंककर मारा डाला। दो बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, तीसरे बच्चे आदविक ने ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस अधिकारी दिनेश शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर जांच पड़ताल कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सुबह 9 बजे एसपी चक्रेश मिश्र भी पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से 315 बोर के दो खोखे बरामद हुए हैं, लेकिन कोई असलहा नहीं बरामद हुआ है। पुलिस को जानकारी मिली है कि अनुराग शराब का आदी था।

Continue Reading

Trending