Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नूपुर शर्मा की टिप्पणी से अरब देशों के साथ संबंध नहीं हुए ख़राब: केंद्र सरकार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई कथित विवादित टिप्पणी को लेकर राज्यसभा में चर्चा हुई। सरकार ने सदन में साफ कर दिया है कि टिप्पणी के चलते अरब देशों के साथ भारत के दोस्ताना रिश्ते प्रभावित नहीं हुए हैं। बता दें कि नूपुर शर्मा की टिप्पणी पर कई अरब देशों ने आपत्ति जाहिर की थी। साथ ही भारत में भी इसे लेकर जमकर प्रदर्शन हुए थे।

विदेश मामलों के राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा, ‘अरब देशों के साथ भारत ऐतिहासिक और दोस्ताना रिश्ते साझा करता है, जो बीते कुछ सालों में मजबूत हुए हैं।’ सदन में सरकार से सवाल पूछा गया था कि भारत में राजनीतिक दलों के प्रवक्ताओं की तरफ से की गई टिप्पणियों के चलते क्या अरब देशों के साथ भारत के रिश्तों पर कोई असर पड़ा है।

इन देशों ने जताई थी नाराजगी

कतर, कुवैत, पाकिस्तान, ईरान, इंडोनेशिया, मलेशिया और अजरबैजान टिप्पणी पर आपत्ति जताने वाले देशों में शामिल हैं। इन देशों ने पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर भारतीय राजदूतों को भी तलब किया था। मंत्री ने बताया, ‘हमारे राजदूतों ने बताया है कि बयान व्यक्तियों की तरफ से दिए गए थे और किसी भी तरह से भारत सरकार के पक्ष नहीं दिखाते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हमारी सभ्यता की विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं के हिसाब से भारत सभी धर्मों का सम्मान करता है।’ खास बात है कि भाजपा ने भी प्रवक्ताओं पर कार्रवाई करते हुए शर्मा को निलंबित कर दिया था। वहीं, उनका समर्थन करने के चलते नवीन जिंदल को भी पार्टी से बाहर कर दिया था।

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending